in , ,

नवयुग कन्या महाविद्यालय में एनसीसी रैंक अलंकरण समारोह आयोजित, कैडेट्स को सौंपी गईं नई जिम्मेदारियां

एनसीसी रैंक अलंकरण समारोह

एनसीसी रैंक अलंकरण समारोह : नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग के तत्वावधान में  महाविद्यालय प्रांगण में रैंक अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। जिस में सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी कैडेट्स को उनकी योग्यता, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के आधार पर बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार पाठक की स्वीकृति के बाद विभिन्न रैंक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन से सूबेदार मेजर किशोर लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने की, जबकि कार्यक्रम का संयोजन व संचालन एनसीसी अधिकारी मेजर (डॉ.)मनमीत कौर सौढ़ी द्वारा किया गया।

एनसीसी रैंक अलंकरण समारोह

सीनियर अंडर ऑफिसर का रैंक आस्था त्रिपाठी को तथा अंडर ऑफिसर का रैंक लक्षिका किशोर, सृष्टि नायक एवं प्रीति कुमारी को प्रदान किया गया। इसी क्रम में सार्जेंट रैंक निष्ठा रस्तोगी,अरुंधति यादव,खुशी निषाद, दिव्यांशी वर्मा एवं प्रिया तिवारी , कॉरपोरल के रैंक से कैडेट कशिश, तान्या, शालिनी, सादिया, वर्तिका, अर्पिता, अपूर्वा, इशिता तथा निकिता सिंह को एवं कैडेट रजनी, रिया, नेहा , खुशी, गरिमा, छवि, भूमिका, अवंतिका, विशाखा, अनन्या, अनुष्का, आराधना, मुस्कान, निधि, शुभी, सिद्धि तथा अलीशा को लांस कॉरपोरल के रैंक से अलंकृत किया गया।

एनसीसी रैंक अलंकरण समारोह

एनसीसी केवल वर्दी और अनुशासन का प्रशिक्षण नहीं : प्रो. मंजुला उपाध्याय 

इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने नव-नियुक्त रैंकधारी कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी केवल वर्दी और अनुशासन का प्रशिक्षण नहीं है, बल्कि यह युवाओं में नेतृत्व, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास, राष्ट्रप्रेम और सेवा भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कैडेट्स से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए महाविद्यालय एवं राष्ट्र का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया। सूबेदार मेजर किशोर लाल ने कहा कि जीवन में सदैव लक्ष्य केंद्रित होकर सतत प्रयास करते रहने से लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है, निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया I एनसीसी अधिकारी मेजर (डॉ.)मनमीत कौर सौढ़ी ने सभी कैडेट्स को शपथ दिलाई कि भारत की एकता को बनाए रखेंगे तथा राष्ट्र के अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनेंगे I उन्होंने रैंक प्राप्त करने वाले कैडेट्स को उनके दायित्वों के प्रति सजग रहने तथा अपने कनिष्ठ कैडेट्स के लिए आदर्श प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर 19 बटालियन से हवलदार ताशी तथा महाविद्यालय से (डॉ.)आभा दुबे भी उपस्थित रहीं I समारोह का समापन एनसीसी गान एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Asian Games 2026 आज से शुरू, 37 खेलों में उतरेगा भारत का दमखम; मनु भाकर और तजिंदरपाल तूर संभालेंगे तिरंगा, जानिए पूरा शेड्यूल