in

IndvsSA Ist ODI : Team India ने South Africa को पीटा, 17 रन से जीता मुकाबला

IndvsSA Ist ODI : भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में, दक्षिण अफ्रीकी टीम 49.2 ओवर में 332 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

IndvsSA Ist ODI: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 17 रनों हरा दिया है। इसी के साथ मेजबान टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली (135), कप्तान केएल राहुल (60) और रोहित शर्मा (57) की शानदार पारियों के दम पर 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 349 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका की टीम 49.2 ओवरों 332 रन ही बना सकी।

कुलदीप ने झटके चार विकेट 

मेहमान टीम की तरफ से मैथ्यू ब्रीट्ज्की ने सर्वाधिक 72 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 80 गेंदों का सामना किया और आठ चौकों के अलावा एक छक्का मारा। वहीं मार्को यानसेन ने 39 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। अंत में कार्बिन बॉश ने 51 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेल भारत को परेशान किया लेकिन अंत में भारत की जीत हुई।

गेंदबाजी में भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए और हर्षित राणा ने तीन विकेट अपने नाम किए।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mann Ki Baat : मंत्री, विधायकों ने कार्यकर्ताओं संग बूथ स्तर पर सुना मन की बात

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ पर बांग्लादेशी तस्करों का हमला: आत्मरक्षा में कार्रवाई, एक तस्कर ढेर