in

IPL 2026 Auction: खिलाड़ियों पर जमकर हुयी धनवर्षा।

IPL 2026 की नीलामी 16 दिसंबर को होनी है। इस बार की नीलामी में कुल 359 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इससे पहले मॉक ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन 21 करोड़ रुपये में बिकी।

IPL 2026 Mock Auction। आईपीएल 2026 (IPL 2026) की नीलामी 16 दिसंबर को होनी है। इस बार की नीलामी में कुल 359 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इससे पहले मॉक ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन 21 करोड़ रुपये में बिकी।

आईपीएल 2026 (IPL 2026) की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी. इस बार मिनी ऑक्शन का आयोजन होना है, जिसमें 359 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा. नीलामी से पहले भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक मॉक ऑक्शन करवाया. इस ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन सबसे महंगे बिके।

चेन्नई सुपर किंग्स ने कैमरून ग्रीन को खरीदा, KKR में गए लियाम लिविंगस्टोन

अश्विन की मॉक ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को चेन्नई सुपर किंग्स ने 21 करोड़ रुपये में खरीदा. हालांकि, नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी ग्रीन के लिए तगड़ी बोली लगाई. ग्रीन के बाद इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. लिविंगस्टोन को कोलकाता ने 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा. पिछले सीजन लिविंगस्टोन चैंपियन आरसीबी का हिस्सा थे।

17.5 करोड़ में बिके वेंकटेश अय्यर, पृथ्वी शॉ को मिले 5.25 करोड़

इस ऑक्शन में सबसे दिलचस्प बात यह रही कि वेंकटेश अय्यर को एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स ने ही खरीदा. हालांकि, इस बार उनकी कीमत पहले से कम हो गई. अय्यर को केकेआर ने मॉक ऑक्शन में 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा. केकेआर ने इसके अलावा पृथ्वी शॉ को भी मोटी रकम दी. शॉ के लिए केकेआर ने 5.25 करोड़ रुपये खर्च किए.

इस मॉक ऑक्शन में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई 10.5 करोड़ रुपये में बिके. बिश्नोई को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा. वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ नीलामी में नहीं बिके. वह अपने हमवतन जैक फ्रेजर मैकगर्क के साथ अनसोल्ड रहे. वहीं श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को दिल्ली कैपिटल्स ने सात करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया.

जानें मॉक ऑक्शन में कितने रुपये में बिका कौनसा खिलाड़ी

कैमरून ग्रीन- 21 करोड़ रुपये, चेन्नई सुपर किंग्सलियाम लिविंगस्टन- 18.5 करोड़ रुपये, कोलकाता नाइट राइडर्सवेंकटेश अय्यर- 17.5 करोड़ रुपये, कोलकाता नाइट राइडर्सरवि बिश्नोई- 10.5 करोड़ रुपए, हैदराबादजेसन होल्डर- 9 करोड़ रुपए, लखनऊमथीशा पथिराना- 7 करोड़ रुपए, दिल्लीपृथ्वी शॉ- 5.25 करोड़ रुपये, कोलकाता नाइट राइडर्सडेविड मिलर- 4.5 करोड़ रुपये, पंजाब किंग्सजॉनी बेयरस्टो- 3.75 करोड़ रुपये, कोलकाता नाइट राइडर्सटिम सीफर्ट- 3 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्सबेन डकेट- 4 करोड़ रुपये, कोलकाता नाइट राइडर्सजेमी स्मिथ- 3.75 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्सआकाश दीप- 3.25 करोड़ रुपये, चेन्नई सुपर किंग्सआकिब नबी- 3 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्सवानिंदु हसरंगा- 2 करोड़ रुपये, लखनऊ सुपर जायंट्सरचिन रवींद्र- 2.25 करोड़ रुपये, पंजाब किंग्समुस्ताफिजुर रहमान- 3.5 करोड़ रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुएनरिक नॉर्खिया- 3 करोड़ रुपये, सनराइजर्स हैदराबादराहुल चाहर- 3.25 करोड़ रुपये, राजस्थान रॉयल्सजोश इंग्लिस- 2 करोड़ रुपये, चेन्नई सुपर किंग्सएकील हुसैन- 2 करोड़ रुपये, चेन्नई सुपर किंग्स अभिनव मनोहर- 1.75 करोड़ रुपये, लखनऊ सुपर जायंट्स।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाकिस्तान में रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना पर FIR की मांग, फिल्म ‘धुरंधर’ पर PPP को आतंकवाद समर्थक दिखाने का आरोप

शशि थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में NDA की ऐतिहासिक जीत, 45 साल बाद लेफ्ट का किला ढहा