in

Chess Tournament: 9वीं शैल बाला मेमोरियल ओपन चेस टूर्नामेंट 2025 का हुआ शुभारंभ

Chess Tournament: शिवाजी मार्ग स्थित प्रिसिशन चेस एकेडमी में प्रारंभ हुई 9वीं शैल बाला मेमोरियल ओपन चेस टूर्नामेंट (Chess Tournament) का उद्घाटन मुख्य अतिथि अखिल कुमार ने बोर्ड पर पैदल की चाल चलकर किया।

41 हजार रुपये की पुरस्कार राशि वाली इस प्रतियोगिता में नियमानुसार कुल 40 खिलाड़ियों को प्रवेश दिया गया है, जिनमें 16 अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 6 चक्रों में स्टैंडर्ड टाइम कंट्रोल फॉर्मेट के अंतर्गत खेली जा रही है, जो 30 दिसंबर तक चलेगी।

प्रतियोगिता के पहले चक्र में टॉप सीड एरिना इंटरनेशनल मास्टर पवन बाथम ने काले मोहरों से सिसिलियन डिफेंस खेलते हुए अचला शर्मा पर आसान जीत दर्ज की। अन्य सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर पूरे अंक अर्जित किए और दूसरे चक्र में प्रवेश किया।

हालाँकि, 9वें बोर्ड पर प्रतियोगिता का पहला उलटफेर देखने को मिला, जहाँ अनरेटेड खिलाड़ी मेधांश राज ने सफेद मोहरों से खेलते हुए एरिना फिडे मास्टर समीर मुखर्जी को बिशप बनाम नाइट एंडगेम में मुकाबला ड्रा करने पर मजबूर कर दिया।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dhurandhar box office collection : बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की जीत, दिग्गज फिल्म को पछाड़ मारी बाज़ी

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर अजमेर दरगाह से कड़ी निंदा, उर्स के समापन पर शांति और मानवता का संदेश