Dhurandhar box office collection day 22: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान आया है कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड ताश के पत्तों की तरह बिखर रहे हैं. रिलीज के चौथे हफ्ते में भी इस फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म ने अब शाहरुख खान की मेगा-ब्लॉकबस्टर ‘जवान’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़कर हर तरफ सनसनी मचा दी है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर ने साबित कर दिया है कि अगर कंटेंट दमदार हो, तो दर्शक उसे सिर आंखों पर बिठाते हैं।
कितना रहा 22वें दिन का कलेक्शन?
वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ से शुरुआत करने वाली धुरंधर अभी भी सीना ताने खड़ी है। आलम ये है कि बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते पूरे करने के बाद भी फिल्म डबल डिजिट में कमाई कर रही है। धुरंधर ने अपना पहला हफ्ता 207.25 करोड़, दूसरा हफ्ता 253.25 करोड़ और तीसरा हफ्ता 173 करोड़ रुपये के साथ खत्म किया। वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 22 दिन पूरे कर लिए हैं। 22वें दिन के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन 11.06 करोड़ रुपये हो गया है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 644.56 करोड़ रुपये हो गया है।
मैं तेरा तू मेरी का भी नहीं पड़ा असर
वहीं कार्तिक आर्यन की तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी भी 25 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। लेकिन अभी तक ये फिल्म धुरंधर को कोई खास टक्कर देती दिखाई नहीं दे रही है। इसका पहले दिन का कलेक्शन सिंगल डिजिट में ही था तो इस हिसाब से ऐसा लग नहीं रहा कि मूवी कोई खास कलेक्शन कर पाएगी।


