SKD Academy Annual Sports Festival: SKD Group of Education के तत्वावधान में एसकेडी अकादमी (SKD Academy) द्वारा दिनांक 30 दिसंबर 2025 को वृन्दावन शाखा (Vrindavan Branch) में अंतर-शाखा वार्षिक खेल महोत्सव का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसकेडी अकादमी की सभी पाँचों शाखाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
खेल महोत्सव के अंतर्गत खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया।
*प्रमुख विजेता इस प्रकार रहे:*
• खो-खो (अंडर-14 व अंडर-17) – वृन्दावन शाखा
• कबड्डी (अंडर-14) – जेएच राजाजीपुरम तथा कबड्डी (अंडर-17) – विक्रांत खंड
• वॉलीबॉल (अंडर-17) – विक्रांत खंड
• बास्केटबॉल (बालिका वर्ग) – वृन्दावन योजना एवं बास्केटबॉल (बालक वर्ग) – विक्रांत खंड
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्री मनीष सिंह, निदेशक, एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करते हैं।
अंतर-शाखा वार्षिक खेल महोत्सव ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि एसकेडी अकादमी (SKD Academy) विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देती है।


