BBD Group के अध्यक्ष एवं उ0प्र0 बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन श्री विराज सागर दास (Viraj Sagar Das) के निर्देश पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लखनऊ के सभी प्रमुख अस्पतालों समेत शहर के लगभग सभी प्रमुख स्थानों पर प्रतिदिन अलाव जलाए जा रहे हैं। डॉ. अखिलेश दास अलका दास फाउंडेशन की ओर से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के लिए राजधानी लखनऊ के अलग-अलग स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई है।
श्री विराज सागर दास (Viraj Sagar Das) के निर्देश पर शहर के लगभग विभिन्न प्रमुख स्थानों- मालवीय नगर, राजाजीपुरम, छोटा इमामबाड़ा, विकास नगर सब्जी मण्डी, नीरा नर्सिंग होम, खदरा, मोहन मीकिंग बाल्मीकि बस्ती, पेपर मिल कालोनी, हनुमान मंदिर डालीगंज, हनुमान सेतु मंदिर, वायस आफ लखनऊ, लोहिया अस्पताल रैन बसेरा, विक्रमादित्य कोठी, पुराना किला कोठी, मुरली नगर गेट नं0 2, बन्दरिया बाग रेलवे क्रासिंग, टी.बी. अस्पताल राजेन्द्र नगर, पाण्डेयगंज, क्वीन मैरी, मेडिकल कालेज गेट, ट्रामा सेन्टर, लारी कार्डियालाॅजी, बलरामपुर अस्पताल, परिवर्तन चैक रैन बसेरा, राम मंदिर सुभाष मार्ग, सिविल अस्पताल, नरही, बली खेत योजना भवन, चारबाग रेलवे स्टेशन, गणेशगंज हनुमान मंदिर, भारती भवन राजेन्द्र नगर, ठठेरी बाजार में अलाव जलाने की व्यवस्था की गयी है। इसके इसके साथ ही सिविल अस्पताल के पास निःशुल्क चाय पिलाने की व्यवस्था की गयी है।

BBD Group के चेयरमैन, उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन श्री विराज सागर दास (Viraj Sagar Das) ने कहा कि सर्दी की रातें गरीबों के लिए बहुत भारी होती हैं। उनकी कोशिश किसी भी तरह ठंड से बचने की होती है। बहुत से गरीबों को ठंड में खुले आसमान के नीचे कांपते- ठिठुरते हुए रात बिताने के लिए मजबूर होना पड़ता है। बहुत से लोग गरीबों को पीड़ा समझते हुए नेक कार्य के लिए आगे आते हैं और गर्म कपड़े, कंबल का वितरण व अलाव आदि की व्यवस्था कर लोगों को जन सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। डाॅ0 अखिलेश दास अलका दास फाउंडेशन की ओर से भी गरीबों को राहत दिलाने के लिए छोटी सी सेवा के माध्यम से पहल की गई है।


