in ,

BJP: अटल जन्म शताब्दी पर भाजपा लखनऊ महानगर की संगोष्ठी एवं मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला संपन्न

BJP News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) लखनऊ महानगर द्वारा कैंट और सरोजिनी नगर विधानसभाओ में अटल जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में संगोष्ठी और मतदाता पुनरीक्षण अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कैंट विधानसभा में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और सरोजिनी नगर में राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए और अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार साझा किए।

BJP Brijesh Pathak

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अटल जी की स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के वह स्तंभ है जिनके विचार और दिखाएं रास्ते पर चलकर प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत विकसित देश बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

हमारे कार्यकर्ताओं ने मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान में पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया है और सभी पात्र लोगों का नाम जुड़वाने के लिए कठिन परिश्रम किया है।

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के उपरांत अगले चरण में विशेष सक्रियता रखते हुए सूची की जांच करके नाम जोड़ने हटाने और आवश्यक सुधार के लिए दावे व आपत्ति दर्ज कराकर मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने में सहयोग करना है।

BJP Dr. Dinesh Sharma

राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा ने अटल जी के साथ स्मरणो को साझा किया। दिनेश शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची केवल सामान्य सूची नहीं है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, चुनाव की पारदर्शिता और नागरिक अधिकारों से जुड़ा विषय है। इसलिए फर्जी वोटर को मतदाता सूची से हटाने और पात्र लोगों के शत प्रतिशत नाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि सरोजिनी नगर कार्यक्रम में सांसद बाबूराम निषाद, रामाशंकर त्रिपाठी, कौशलेंद्र द्विवेदी, राजेश सिंह और कैंट विधानसभा में पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी गुड्डू, मानसिंह, चेतन बिष्ट, घनश्याम अग्रवाल, अशोक तिवारी, विनायक पांडे सहित बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष पार्षद उपस्थित रहे।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BBD Group : कड़ाके की ठंड में गरीबों, राहगीरों को राहत पहुंचाने की पहल-विराज सागर दास

10 मिनट में डिलीवरी का दबाव, 15 घंटे की मेहनत में सिर्फ 700 रुपये: स्विगी-जोमैटो-ब्लिंकिट के डिलीवरी पार्टनर हड़ताल पर