in ,

BBD Group : विराज सागर दास ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई दी

विराज सागर दास ने कहा कि छठ पूजा का पर्व सूर्य देवता की उपासना और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का महान अवसर है।

Lucknow News: बीबीडी ग्रुप (BBD Group) के  प्रेसीडेन्ट, उ0प्र0 बैडमिन्टन एसोसिएशन के चेयरमैन श्री विराज सागर दास (Viraj Sagar Das) ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। विराज सागर दास ने कहा कि छठ पूजा का पर्व सूर्य देवता की उपासना और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का महान अवसर है। यह पर्व प्रकृति और मानव के बीच के प्रेम को भी दर्शाता है। सूर्य देवता की आराधना से हम जीवन के हर पहलू में सकारात्मकता और नई ऊर्जा का अनुभव करते हैं।

विराज सागर दास छट पूजा

छठ पूजा का पर्व एकजुटता का प्रतीक: विराज

विराज सागर दास ने कहा कि छठ पूजा का महत्व सिर्फ धार्मिक आस्था में नहीं, बल्कि हमारे समाज की संस्कृति, एकता और सौहार्द में भी निहित है। यह पर्व हमें एकजुटता के साथ अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाने की प्रेरणा देता है। भगवान भास्कर एवं छठी मइया सबकी मनोकामना पूर्ण करें

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छठ महापर्व के अवसर पर विधायक अजय सिंह ने सरयू तट पर श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की, माताओं-बहनों पर पुष्प वर्षा कर आस्था और भक्ति को नमन किया।

लखनऊ में शहीद पथ पर चलती कार से फायरिंग: पुरानी रंजिश में जान से मारने का प्रयास, पीड़ित बोला – दो गोलियां चलाईं