Monday, September 25, 2023

Bareilly News: हिरासत में पत्थरबाज संदिग्ध महिलाएं, पूछताछ जारी

- Advertisement -

Bareilly News: आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर सिरौली में हुए बवाल के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति है। पत्थरबाजी के आरोप में पुलिस ने कई महिलाओं को हिरासत में लिया है। कड़ी पूछताछ के दौरान एक महिला की हालत बिगडऩे पर उसे थाने से छोड़ दिया गया है। जबकि अन्य महिलाओं से पूछताछ जारी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इसके साथ ही वीडियो फुटेज के माध्यम से पथरबाज महिलाओं की शिनाख्त जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। गौरतलब है कि रविवार रात सिरौली के मोहल्ला साहूकारा में रातों-रात चुपचाप ग्राम समाज की जमीन पर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को स्थापित कर दिया था। सोमवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर विरोध हुआ। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ सीओ अजय गौतम और एसडीएम एन राम पहुंच थे। अधिकारियों ने मौके पर स्थानीय नेताओं से थाने में बैठकर बातीचीत की थी। इस दौरान अनुमति लेने के बाद मूर्ति स्थापित करने पर सहमति बनी थी। इसकेबाद शाम को जब पुलिस जब मौके पर मूर्ति हटाने पहुंचे तो महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद नगर पंचायत के लोगों ने विरोध के बीच ही प्रतिमा को हटाने की कोशिश की थी। इस पर महिलाओं ने पथराव पुलिस आधिकारियों पर पथराव कर दिया था। जिसके बाद पुलिस को पीछे हटना पड़ा था। कुछ देर बाद अधिक संख्या में पुलिस फोर्स ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज किया। इसके बाद मूर्ति को हटाया लिया गया था। मूर्ति हटाने के बाद पुलिस ने दंगाईयों के साथ ही बैठक में बैठे स्थानीय नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात पुलिस ने दबिश देकर कई महिलाओं को हिरासत में लिया। हिरासत में महिलाओं से पूछताछ कर रही है। इसकेसाथ ही पुलिस वीडियो फुटेज से पथरबाज महिलाओं की शिनाख्त कर रही है। इसकेसाथ ही पुलिस स्थानीय नेताओं की भी तलाश में जुटी हुई है।

राजकुमार अग्रवाल एसपी देहात

वीडियो फुटेज के जरिए पथराव करने वालों की शिनाख्त की जा रही है। माहौल बिगाड़ने वाले स्थानीय नेताओं की भी तलाश में दबिश दी जा रही है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़े: कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रधालुओ ने रामगंगा में लगाई डुबकी

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news
Related news