Monday, September 25, 2023

Gonda News: दस नियोजकों को बालश्रम कराने पर श्रम विभाग द्वारा नोटिस दो बाल श्रमिक कराये गये अवमुक्त

- Advertisement -

Gonda News: जनपद में उत्तर प्रदेश शासन और जिलाधिकारी गोण्डा एवम पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देश के क्रम में श्रम विभाग के नेतृत्व में , चाइल्ड लाइन और एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट एवम विशेष किशोर पुलिस इकाई की संयुक्त टीम द्वारा जनपद गोंडा के रानी बाजार , एल .बी.एस. चौराहा में सघन रुप से बालश्रम उन्मूलन अभियान का संचालन किया गया।

जिसमें जनपद के दस प्रतिष्ठानों के नियोजको को बाल श्रम कराते हुए पाए जाने पर श्रम विभाग द्वारा नोटिस दिया गया,दो बालश्रमिकों को अवमुक्त करा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। संबंधित प्रतिष्ठानों के नियोजको के विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम 1986 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है अभियान का संचालन श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सतेंद्र प्रताप एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी अरविंद कुमार उपनिरीक्षक राम किशोर प्रसाद चाइल्ड लाइन प्रभारी आशीष मिश्रा तथा विशेष किशोर पुलिस इकाई से महिला कांस्टेबल बबिता सिंह , कांस्टेबल अरविंद राय एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से हेड कांस्टेबल राम जीत यादव एवं महिला आरक्षी नीलम श्रम विभाग से सहाब अहमद अनूप यादव के साथ किया गया।

इसे भी पढ़े: अधिकारी प्राथमिकता पर करें सैनिक बंधुओं के समस्याओं का समाधान: जिलाधिकारी

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news
Related news