Friday, September 22, 2023

Gonda News: अधिकारी प्राथमिकता पर करें सैनिक बंधुओं के समस्याओं का समाधान: जिलाधिकारी

- Advertisement -

Gonda News: जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में सैनिक कल्याण बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक का संचालन कर रहे सैनिक कल्याण अधिकारी ने सैनिकों से संबंधित समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जिस पर जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी सैनिकों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा संबंधित को निस्तारण के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा है कि सैनिकों के समास्याओं का समाधान तत्काल करवाया जायेगा। साथ ही सभी सैनिक बंधुओं से संवाद स्थापित किये तथा उनसे बात करते हुए कहा कि यदि आप लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो आप सीधे हमारे सीयूजी नंबर पर बात कर सकते हैं।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर विनोद कुमार सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर टीपी जायसवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, सैनिक कल्याण अधिकारी सहित सैनिक कल्याण से संबंधित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े:  Gonda News: Gonda News: जिला चिकित्सालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news
Related news