Sunday, October 1, 2023

Movie Love Again: प्रियंका चोपड़ा जोनास की रोमांटिक कॉमेडी मूवी ‘लव अगेन’ रिलीज के लिए तैयार

- Advertisement -

Movie Love Again: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्म ‘लव अगेन’ रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। जो प्रियंका के फैंस को पसंद आ रहा है। प्रियंका लंबे समय के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं।

प्रियंका ना केवल भारत में बल्कि हॉलीवुड में भी सबसे पसंदीदा एक्टर्स में से एक है। इस रोमांटिक कॉमेडी ‘लव अगेन’ में उनके अभिनय का बेसब्री से इंतजार है। मीरा रे (प्रियंका चोपड़ा) ने अपने मंगेतर को खो दिया है। और इस दुख से उबरने की कोशिश में लगी हुई है। मंगेतर की याद में उसके पुराने सेल फोन पर मीरा रोमांटिक मैसेज भेजती हैं। वह इस बात से अनजान है। कि यह नंबर अब रॉब बंस को दे दिया गया है। रॉब एक पत्रकार है। मीरा के मैसेजेस से प्रभावित होकर वह मेगास्टार सेलिनी डायन की मदद लेता है। जो पहली बार खुद की भूमिका निभा रही हैं। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया ‘लव अगेन’ फिल्म को 12 मई 2030 को रिलीज कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े: Kanpur Dehat: बेशर्म डांस वाली डीएम पर सस्पेंस बरकरार

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news
Related news