Leadउत्तर प्रदेशगोंडादेशलखनऊ

Akanksha Dubey Suicide Case: आकांक्षा सुसाइड केस में आरोपी समर सिंह है अखिलेश यादव का करीबी

Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड केस (Akanksha Dubey Suicide Case) में नामजद आरोपी भोजपुरी कलाकार समर सिंह (Samar Singh) सुर्खियों में आ गया है। आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में आजमगढ़ के मेंहनगर क्षेत्र के रहने वाले समर सिंह उर्फ खल्लू का नाम सामने आया है। भोजपुरी सिंगर समर सिंह (Samar Singh) को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का काफी करीबी माना जाता है, उसने सपा के लिए कई गाने भी गाए हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सिंगर समर सिंह ने समाजवादी पार्टी के लिए चुनावी थीम सांग भी गाया था, जिसे सपा की सभाओं में खूब चलाया गया था।

समर सिंह का एक और गाना होली पर रिलीज हुआ- ‘समाजवादी स्पेशल होली।’ इस गाने के बोल थे- रंग ललका के तहलका… जिसे होली पर सपा नेताओं ने जमकर बजाया। वहीं आकांक्षा दुबे के सुसाइड (Akanksha Dubey Suicide Case) के बाद मुकदमा दर्ज होने के चलते समर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने कई पोस्ट डिलीट भी कर दिए हैं। ऐसे आरोप आकांक्षा दुबे के भाई ने पुलिस से लगाए हैं।

ऐसे हुई थी भोजपुरी सिनेमा में एंट्री

जानकारी के मुताबिक समर सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। समर सिंह के दो भाई घर पर ही रहते हैं। समर सिंह का बैकग्राउंड ठीक नहीं रहा है। वर्ष 1987 में समर सिंह के पिता आजाद सिंह पर वंशराज यादव की हत्या का आरोप लगा था। हालांकि इसके बाद आजाद सिंह की भी हत्या हो गई थी। आजाद सिंह की भी हत्या का आरोप वंशराज यादव के परिवार वालों पर लगा।

समर सिंह के प्रतिनिधि के मुताबिक सिंगर का जन्म 12 जून, 1986 को हुआ। समर सिंह ने अपने भोजपुरी फिल्मी कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2019 में भोजपुरी फिल्म विनाशक से की थी। इस फिल्म में समर सिंह के साथ अंजना सिंह भी नजर आई थीं। इसके अलावा इस फिल्म में भोजपुरी अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने हमारे पतिदेव जी गाना भी गाया था, जो काफी पसंद किया गया। समर के प्रतिनिधि का कहना है कि इससे पहले समर सिंह गोरखपुर में निर्धन फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसके अलावा मुंबई में टशन फिल्म की शूटिंग चल रही थी। समर सिंह ने भोजपुरी सिनेमा की 10 से ज्यादा फिल्में की हैं।

आकांक्षा से ऐसे शुरू हुआ विवाद

समर सिंह अब तक के अपने फिल्मी कॅरियर में कई अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके हैं। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे से उनका काफी करीबी दोस्ती रही। फिल्मों काम करने वाले कलाकारों की साथियों के साथ रिश्ते बनते बिगड़ते रहते हैं। क्योंकि फिल्मों के अनुसार उनके साथ एक-दूसरे से जुड़ते रहते हैं। आकांक्षा दुबे और समर सिंह में भी नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। बताया जाता है कि होली के समय आकांक्षा दुबे और समर सिंह में विवाद हो गया था। हालांकि समर सिंह का इससे पहले किसी कंट्रोवर्सी में नाम नहीं आया है। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में भी उनपर कोई गंभीर आरोप नहीं हैं। लेकिन यह माना जा रहा है कि होली के दौरान दोनों के बीच हुआ विवाद ही आकांक्षा दुबे की आत्महत्या का कारण है। फिलहाल आत्महत्या की असल वजह क्या थी, इस पर पुलिस की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें: Gujarat Riots: बिलकिस बानो की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र-गुजरात सरकार को जारी किया का नोटिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button