Gonda News: प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलायी जाय अधिक से अधिक सजा: नेहा शर्मा

Gonda News: बुधवार को गोण्डा में डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई। समीक्षा बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि गम्भीर प्राकृति के वादों में प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक दोषियों को सजा दिलायी जाय।
डीएम ने कहा कि अपराधी किस्म के लोगों को यह मैसेज जाये कि छोटा से छोटा अपराध करने पर भी वे सजा से बच नहीं सकते हैं। उन्हें ऐसी सजा दिलाई जाए कि वह एक नजीर बनें। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि न्यायालय में साक्ष्य के लिए आने वाले गवाहों से शत प्रतिशत परिक्षित कराया जाय तथा दोषमुक्त मामलों में नियमानुसार अपील की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाय। डीएम ने सभी अधिकारियों और शासकीय अधिकारों से कहा कि अभियोजन के कार्य को गंभीरता से लें। सभी सम्बन्धित विभाग के द्वारा अपने शासकीय कार्यों के साथ साथ अभियोजन के कार्यों में भी गंभीरता दिखायें। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त नायब तहसीलदार व अन्य संबंधित अधिकारीगढ़ उपस्थित रहे।