Bharat on Google Maps: गूगल मैप्स पर बदला नाम, सर्च करने पर इंडिया की जगह दिख रहा ‘भारत’

Bharat on Google Maps: भारत सरकार ने हाल ही में देश को इंडिया की जगह भारत नाम को प्राथमिकता देनी शुरू कर दी है। इंडिया के पुराने गौरव भारत को वापस फिर से पुकारने पर देश में नकारात्मक राजनीति करने वाले विपक्षी दलों ने इस पर खूब सियासत भी की। हालांकि सरकार ने आधिकारिक तौर देश का अंग्रेजी नाम India से भारत नहीं किया है। लेकिन इसका असर अब दिखने लगा है। भारत नाम से लोगों को जहां भारतीय होने पर गर्व हो रहा है, वहीं गूगल मैप ने नए नाम को स्वीकार कर लिया है। अब आप गूगल मैप के सर्च बॉक्स में भारत टाइप करेंगे, तो आपको ‘दक्षिण एशिया में एक देश’ लिखा हुआ के साथ भारत का तिरंगा झंडा नजर आएगा।
मजे की बात यह है कि गूगल मैप पर आपकी भाषा चाहे हिंदी हो या फिर अंग्रेजी आपको गूगल रिजल्ट के तौर पर इंडिया ही दिखाएगा। वहीं गूगल मैप ने इंडिया और भारत दोनों को ही ‘दक्षिण एशिया में एक देश’ के तौर पर मान्यता दे रखी है। ऐसे में यूजर्स अगर गूगल मैप पर भारत का आधिकारिक नक्शा देखना चाहते हैं, तो वह अंग्रेजी या हिंदी में गूगल मैप पर भारत या इंडिया लिखकर खोज सकते हैं।
अगर आप गूगल मैप के हिंदी वर्जन पर भारत टाइप करते हैं, तो आपको भारत के नक्शे के साथ ‘भारत’ बोल्ड में लिखा हुआ दिखाई देगा। वहीं, अगर गूगल मैप के अंग्रेजी वर्जन में जाकर आप Bharat लिखते हैं, तो सर्च रिजल्ट में देश के नक्शे के साथ India लिखा हुआ दिखेगा। मतलब गूगल मैप भारत को भी इंडिया के तौर पर स्वीकार कर रहा है। गूगल मैप में हुए इस बदलाव से कहा जा रहा है कि एक तरफ जहां सरकार भारत नाम से इंडिया की पहचान बनाने में जुटी है, वहीं गूगल ने इस पर अपना होमवर्क करना शुरू कर दिया है। हालांकि गूगल मैप पर हुए इस बदलाव को लेकर गूगल की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है। ऐसे में इसे एक प्रयोग के तौर पर भी देखा जा रहा है।