उत्तर प्रदेशदुनियादेशलखनऊ

Lok Sabha Elections 2024: घोसी हार से बीजेपी ने लिया सबक, यूपी में 80 सीटों को जीतने का बनाया प्लान

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी को उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में तगड़ा झटका लगा है। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े वोटों के अंतर से हराया है। घोसी हार के बाद बीजेपी अब सतर्क हो गई है। अन्य दलों की तरह वह भी पिछड़ों पर फोकस कर रही है। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) में यूपी के सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी ने प्लान तैयार कर लिया है। इसके लिए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बड़ा अभियान छेड़ने जा रहा है। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 17 सितम्बर को हर जिले में बाइक रैली निकालेगी। इस बाइक रैली के माध्यम से पिछड़ा वर्ग को साधने की तैयारी है।

सूत्रों के मुताबिक, घोसी उपचुनाव में पिछड़ा वर्ग के वोट के बिखराव के बाद भाजपा ने यह बड़ी रणनीति बनाई है। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष और मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि बाइक रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को जन-जन को समझाएंगे। उन्होंने बताया कि 24 सितम्बर से सोशल मीडिया कार्यशाला शुरू किया जायेगा, जिसमे 20 हजार वालंटियर तैयार किये जायेंगे। जिनकी जिम्मेदारी होगी कि वह पिछड़ा वर्ग के लोगों तक भाजपा और प्रधानमंत्री का संदेश पहुचाएं। उन्होंने कहा कि 24 सितम्बर को लखनऊ मेँ कार्यशाला का आयोजन होगा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके बाद हर जिले में सोशल मीडिया कार्यशाला किया जायेगा।

प्रयागराज में होगा पिछड़ा वर्ग का महाकुम्भ

नवम्बर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रयागराज में महाकुम्भ का आयोजन करने जा रहा है। इस महाकुम्भ के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का समय माँगा गया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय ने भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में इसकी रुपरेखा पर चर्चा की। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने बताया कि इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में ओबीसी वर्ग के लोग शामिल होंगे। ओबीसी आज भी भाजपा के साथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button