Leadउत्तर प्रदेशगोंडादुनियादेशलखनऊविचारहिंदी न्यूज नाउ स्पेशल

Madhya Pradesh Elections: कांग्रेस के झटके से बौखलाए अखिलेश, यूपी में टूटा INDIA गठबंधन

प्रकाश सिंह

Madhya Pradesh Elections: पीएम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए विपक्षी दलों की तरफ से गठबंधन तो बना लिया गया है, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले ही इंडिया गठबंधन में दरार पड़नी शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल में जहां कांग्रेस (Congress) और टीएमसी (TMC) में घमासान मचा हुआ है, वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) में कांग्रेस (Congress) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को तगड़ा झटका दिया है। कांग्रेस (Congress) के झटके से बौखलाएं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पार्टी पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के ताजा रूख से उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन लगभग टूट चुका है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कांग्रेस और INDIA गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि एमपी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ जैसा व्यवहार किया जाएगा, वैसा ही व्यवहार वह भी उत्तर प्रदेश में करेंगे।

अखिलेश ने कांग्रेस पर लगाया धोखा देने का आरोप

 

बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस मजबूत और सरकार बनाने की स्थिति में है, वहीं उत्तर प्रदेश में सपा (Samajwadi Party) दूसरे नंबर की पार्टी है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो लोकसभा चुनाव 2024 के लिहाज से कांग्रेस विपक्षी गठबंधन इंडिया में सबसे मजबूत पार्टी है। इस बात को कांग्रेस भी समझ रही है। यही वजह है कि वह राज्यों में हैसियत के हिसाब से क्षेत्रीय दलों को भाव दे रही है। मध्य प्रदेश में सपा का एक भी सीट न देने पर अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस ने सपा को बेवकूफ बनाया है। एमपी में हमारे साथ धोखा हुआ। 

कांग्रेस ने सपा का किया साफ

कांग्रेस नेताओं के साथ हमारे लोगों की रात एक बजे तक मीटिंग चली, लेकिन अगले दिन सूची जारी हुई, तो हमें एक भी सीट नहीं दी गई। कांग्रेस के लोग बीजेपी से मिले हुए हैं। वहीं अपने ऊपर दिए गए बयान पर अखिलेश ने किसी नेता का नाम न लेते हुए कहा कि कांग्रेस के चिरकुट नेताओं की क्या हैसियत है जो उनके बारे में बयान देंगे। गुरुवार को अखिलेश यादव ने कहा, “कांग्रेस पार्टी का कौन व्यक्ति बात कर रहा है? एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने मीटिंग बुलाई। सपा के नेता मीटिंग में शामिल हुए। सपा नेताओं के जीत-हार पर चर्चा हुई, कांग्रेस को सपा नेताओं की सूची दी गई थी। आश्वासन दिया गया कि छह सीटों पर विचार करेंगे। रिजल्ट आया तो समाजवादी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई। उन्होंन साफ किया कि विधानसभा स्तर पर गठबंधन की बात होती तो उनके नेता कभी न जाते। अब यूपी में गठबंधन केंद्र के लिए होगा, तो उस पर विचार किया जाएगा। हमारे साथ जो जैसा करेगा, उसके साथ हम भी वैसा ही करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button