देश

जेल में बंद महिला कैदियों को रेप के बाद जिंदा जलाया: कांगो में बर्बरता

International Desk: सेंट्रल अफ्रीका के देश कांगो में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।  विद्रोही गुट हिंसा और बर्बरता पर उतारू हैं। संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक रिपोर्ट के अनुसार, M23 विद्रोहियों ने गोमा शहर की मुंजेंजे जेल पर हमला किया और सैकड़ों महिला कैदियों के साथ सामूहिक बलात्कार किया, फिर उन्हें जिंदा जला दिया।इस हमले के दौरान 150 से अधिक कैदी जेल तोड़कर भाग निकले। गोमा शहर पर पिछले हफ्ते विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया था, जिसके बाद जेल में आग लगा दी गई।

इसे भी पढ़ें-अयोध्या के सभी लोग करेंगे अंतिम दर्शन, सरयू तट पर संत समाज देगा जल समाध, राम मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास की अंतिम यात्रा

UN की रिपोर्ट में  खुलासा
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में कई महिलाओं को जिंदा जला दिया गया, जिनमें से केवल 9 ही बच सकीं। रिपोर्ट के मुताबिक कांगो में हालात भयावह हैं। गोमा शहर में भारी हिंसा, लूटपाट और बर्बर हत्याएं  हो रही हैं। विस्थापन शिविरों पर बमबारी की गई और महिलाओं के साथ गैंगरेप जैसी वीभत्स घटनाएं सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जिंदा जलाई गई कैदियों में से  सिर्फ 9 ही जीवित बच पाईं।

खनिज संपदा से भरपूर शहर पर कब्जा  
पिछले सप्ताह रवांडा समर्थित विद्रोही गुटों  ने खनिज संपदा से भरपूर गोमा शहर पर कब्जा कर लिया था। यह शहर कांगो के  रणनीतिक और आर्थिक  दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। हिंसा के दौरान **सरकारी इमारतों, जेलों और अन्य सार्वजनिक परिसरों में आगजनी** की गई। कांगो इस समय गंभीर संकट से गुजर रहा है, और वहां की जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button