International Women’s Day : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ” शक्ति अपनी पुर्णकला में स्फुरित” विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय संस्कृत ग्लोबल फोरम तथा नवयुग कन्या महाविद्यालय, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस राजकीय महाविद्यालय, नारी निकेतन महाविद्यालय , महिला महाविद्यालय डिग्री कालेज लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तृतीय वैश्विक विदुषी सम्मेलन का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम् स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। सेमिनार के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र मे विदुषी मंच की अध्यक्षता प्रो सुरचना त्रिवेदी तथा सी एम् पी डिग्री कालेज प्रयाग से दीप्ति विष्णु की उपाध्यक्षता में तथा डॉ सत्यकेतु के संचालन में सम्पन्न हुआ। इसमें डॉ बन्दना सिंह कानपुर डॉ,अमिता सिंह, डॉ ऋतु तिवारी, डॉ कुमारी मृणालिनी ,डॉ रेनू चौधरी डॉ प्रियंका सिंह आदि ने सारगर्भित शोध पत्र का वाचन किया।
द्वितीय सत्र में विदुषियों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र
द्वितीय सत्र की अध्यक्षता नमिता निगम एवं उपाध्यक्षताप्रो शालिनी साहनीने किया तथा संचालन डॉ अशोक कुमार शतपथी ने किया गया।इसमें नवयुग कन्या महाविद्यालय से प्रो वन्दना द्विवेदी,डॉ अमृता सेन गुप्ता, डॉ अर्पिता पाल , डॉ सुषमा शुक्ला, डॉ मीना श्रीवास्तव डॉ अंजलि चौहान डॉ स्नेहा चौधरी आदि द्वारा शोध पत्र वाचन किया गया। सभी क्षेत्रों में नारी शक्ति अपनी पूर्ण कला में स्फुरित है। —–ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम ग्लोबल संस्कृत फोरम के राष्ट्रीय सचिव डॉ राजेश मिश्र द्वारा अतिथियों का वाचिक स्वागत किया गया। अतिथियों द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गया।
यह भी पढ़ें : NSS शिविर में महिला सशक्तिकरण पर हुआ विशेष आयोजन
समानान्तर सत्रों में लगभग पचास शोध पत्रों का वाचन
द्वितीय दिवस प्रथम सत्र के बाद चार समानान्तर सत्र चलाएं गये जो दर्शन शास्त्र विभाग एवं मालवीय सभागार में चलाये गये जिसमें लगभग पचास शोध पत्रों का वाचन किया गया। मध्यान्ह भोजन उपरांत संपूर्ति सत्र का प्रारंभ हुआ। इस सत्र के मुख्य अतिथि टेक्सास विश्वविद्यालय अमेरिका के कैंसर विभाग एवं संस्कृत ग्लोबल फोरम के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर कपिल मेहता , सारस्वत अतिथि प्रोफेसर विजय तिवारी कुलपति रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय बाराबंकी, विशिष्ट अतिथि नवयुग कन्या महाविद्यालय लखनऊ की प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय, मुख्य वक्त्री प्रो नीतू सिंह विभागाध्यक्ष मानवविज्ञान विद्यांत पी जी कालेज, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो सारिका दुबे प्राचार्य कृष्णा देवी गर्ल्सं डिग्री कालेज,प्रो मंजूषा मिश्रा प्राचार्य राजामोहन गर्ल्स पी जी कालेज अयोध्या,प्रो वीना राय प्राचार्य अवध गर्ल्स कालेज लखनऊ डॉ सुनीता कुमार प्राचार्य नारी शिक्षा निकेतन पी जी कालेज लखनऊ डॉ अभिलाषा त्रिपाठी समाज कल्याण अधिकारी बाराबंकी उपस्थित रहीं।
नारी सम्मान से ही राष्ट्र का निर्माण —कपिल मेहता
अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य अतिथि प्रोफेसर मेहता ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी सम्मान से ही राष्ट्र का निर्माण होता है सरोजिनी नायडू का जन्म दिन आठ मार्च को मनाया जाता है भारतीय महिलाएं प्रेरणा का स्वरूप है ज्ञान की शक्ति,धन की स्वामिनी शक्ति की पुंज है वैदिक युग से लेकर आधुनिक युग तक की महिलाओं के सशक्त विकास की यात्रा को पी पी टी के माध्यम से बताया।
भारत में विदुषियो की लंबी परंपरा : नीतू सिंह
मुख्य वक्त्री प्रो नीतू सिंह ने अपने उद्बोधन में सावित्री सत्यवान की कथा के माध्यम से पौराणिक विदुषी नारी के चरित्र पर प्रकाश डाला। भारत में विदुषियो की लंबी परंपरा है जो समय आने पर शंकराचार्य से भी शास्त्रार्थ कर लेती है। मूल्यों का हस्तांतरण एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में महिलाओं द्वारा किया जाता है।प्रो मंजुला उपाध्याय ने कहा कि कुटुंब प्रबोधन भी मातृशक्ति द्वारा किया जाता है वैदिक इतिहास पर नजर डालें तो मातृशक्ति अपने वर चुनने की स्वतंत्रता थी स्वयंवर में वर स्वयं चुनती थी। लीविंग रिलेशनशिप भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों को दूषित कर रही है इसमें मीडिया भी आग में घी डालने का काम कर रहा है हमारी भारतीय संस्कृति की मान्यता है तथा भाव भी सुदृढ़ रहता है कि विवाह एक पवित्र संस्कार है सात जन्मों का संबंध है यह मान्यता है शक्ति की उपासना देवता भी करते हैं जैसे दुर्गा,गौरी, सरस्वती, लक्ष्मी आदि देवियों की उपासना सभी लोग करतें हैं। मजबूत प्रशासिका के रूप में अहिल्याबाई होलकर,रानी लक्ष्मी बाई, जीजाबाई आदि हमारी नारी शक्तियां हमेशा अनुकरणीय हैं इस प्रकार भारत संभ्रांत संस्कृति का देश रहा है।
आदिवासी समाज में दहेज का प्रचलन नहीं : डॉ प्रतिमा त्रिपाठी
झारखंड से आई हुई डॉ प्रतिमा त्रिपाठी ने कहा कि आदिवासी समाज में दहेज का कोई प्रचलन नहीं है।बल्कि लड़के वाले ही ले जाते हैं।प्रो वीना राय ने कहा कि सृजन का अधिकार केवल स्त्री को ही प्राप्त है शिव और शक्ति के मिलन से ही सृष्टि होती है। प्रो सारिका दुबे ने कहा कि वैदिक वाङ्मय में एक परमसत्ता है जो अपने को विविध रुपों में विभक्त किया कोई भेदभाव नहीं था। सारस्वत अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति की प्रतीक स्वयं है इसलिए यदि यह कहा जाता है कि नारी को शक्तिशाली बनाना है तो यह एक हास्यास्पद जैसा लगता हैसमापन सत्र का संचालन प्रो शालिनी साहनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।इस अवसर पर आयोजन समिति के सभी सदस्य , विभिन्न महाविद्यालयो के सम्मानित प्रवक्ता गण, शोधच्छात्र छात्राएं उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ अनुपम सिंह द्वारा किया गया।


