in , ,

लखनऊ में 5 माह की गर्भवती महिला की खौफनाक मौत: ‘सुसाइड’ के दावे के पीछे ‘कत्ल’ की साजिश? व्हाट्सऐप चैट से खुला राज!

लखनऊ (विकास नगर): राजधानी लखनऊ में एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। एक घर की चारदीवारी के पीछे पल रही एक नई जिंदगी, दुनिया देखने से पहले ही अपनी मां के साथ मौत के घाट उतार दी गई। 5 महीने की गर्भवती साक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पति कह रहा है कि यह आत्महत्या है, लेकिन मायके वालों की चीखें और कुछ पुख्ता सबूत चीख-चीख कर इसे एक सोची-समझी ‘हत्या’ करार दे रहे हैं। आखिर उस रात बंद कमरे में ऐसा क्या हुआ जिसने एक गर्भवती महिला की जान ले ली?

एक फोन कॉल और खत्म हो गई सारी उम्मीदें शुक्रवार का दिन साक्षी के परिवार के लिए कयामत बनकर आया। साक्षी के भाई राजशेखर के फोन पर उसके बहनोई सूरज का कॉल आया। दूसरी तरफ से एक ही लाइन बोली गई— “साक्षी ने फांसी लगा ली है।” यह सुनते ही मायके वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बदहवास हालत में जब परिवार अस्पताल पहुंचा, तो डॉक्टरों ने साक्षी को मृत घोषित कर दिया। लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आया जब घरवालों ने साक्षी का चेहरा देखा। उसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। सवाल यह उठता है कि अगर साक्षी ने फांसी लगाई, तो उसके चेहरे पर चोट के निशान कैसे आए?

20 लाख की मांग और दहेज की आग गोंडा के परसपुर निवासी साक्षी के पिता नायब सिंह ने भरे गले से पुलिस को जो कहानी बताई, वह रोंगटे खड़े कर देने वाली है। उन्होंने अपनी लाडली बेटी साक्षी की शादी 1.5 साल पहले (25 नवंबर 2024 को) बाराबंकी के घुंघटेर निवासी सूरज सिंह से की थी। हैसियत के हिसाब से खूब दान-दहेज भी दिया। लेकिन लालच की आग इतने से कहां बुझने वाली थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद सूरज का असली चेहरा सामने आ गया।

पिता का आरोप है कि दामाद सूरज साक्षी को ताने मारने लगा और मायके से 20 लाख रुपए नकद लाने का दबाव बनाने लगा। वह साक्षी को खुलेआम धमकी देता था, “अगर 20 लाख नहीं लाई, तो तुझे छोड़कर किसी दूसरी औरत से शादी कर लूंगा।” परिवार ने कई बार पंचायत की, समझाया, लेकिन लालची भेड़िया नहीं माना।

‘वो दूसरी औरत’ और व्हाट्सऐप चैट का राज दिसंबर 2025 में सूरज अपनी पत्नी साक्षी और भाई अनमोल के साथ लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र (सेक्टर-डी अकिलापुर, जानकीपुरम) में किराए के मकान में शिफ्ट हो गया। सूरज लखनऊ के लूलू मॉल (Lulu Mall) स्थित एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करता है। यहीं से कहानी में ‘दूसरी औरत’ की एंट्री होती है।

भाई राजशेखर के मुताबिक, सूरज का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध बन गया था। 5 महीने की गर्भवती होने के बावजूद, सूरज इस बात को लेकर साक्षी को बेरहमी से पीटता था। मौत से ठीक 3 दिन पहले साक्षी ने अपने भाई को पूरी दास्तान सुनाई थी और सबूत के तौर पर सूरज और उस दूसरी महिला की व्हाट्सऐप चैट (WhatsApp Chat) भी शेयर की थी। साक्षी इस अवैध रिश्ते का विरोध कर रही थी, और यही विरोध शायद उसकी मौत का फरमान बन गया।

सुसाइड या कत्ल? पुलिस जांच में जुटी एक तरफ पति की ‘फांसी’ वाली थ्योरी है और दूसरी तरफ चेहरे पर चोट के निशान, दहेज प्रताड़ना की हिस्ट्री और दूसरी औरत की चैट्स। क्या सूरज ने अपनी बेवफाई छिपाने और 20 लाख की लालच में अपनी ही 5 माह की गर्भवती पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला और फिर इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया?

मामले की गंभीरता को देखते हुए विकास नगर थाने के इंस्पेक्टर आलोक सिंह ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रात में घर से निकला, सुबह झाड़ियों में मिली लाश: लखनऊ में युवक का सिर-चेहरा कूंचकर मर्डर, SGPGI कर्मचारी था मृतक

मंच पर मिथुन ने छुए योगी के पैर, सुवेंदु को पहनाया भगवा गमछा: शपथ समारोह में मोदी-योगी की बॉन्डिंग बनी चर्चा