गोंडा
Trending

Durga Puja 2024: गोंडा में दुर्गा पूजा पंडाल में पत्थरबाजी: रात को मौके पर पहुंचे DM-SP

Durga Puja 2024: गोंडा में मां दुर्गा की पट्टी खोलने के दौरान आतिशबाजी से नाराज खास समुदाय के लोगों ने हंगामा किया। गाली-गलौज के बाद दुर्गा पूजा पंडाल पर जमकर पत्थरबाजी की। बुधवार देर रात करीब 5 घंटे तक हंगामा चला। घटना में दुर्गा पूजा कमेटी अध्यक्ष सहित 12 लोग घायल हुए हैं। घटना मसकनवा बाजार की है।

घटना की सूचना पाकर भारी पुलिस फोर्स के साथ डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। किसी तरह से लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। छपिया थाने की पुलिस ने 12 से अधिक लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले गाली गलौज, फिर चलाने लगे ईंट-पत्थर दरअसल, मसकनवा बाजार में लालजी गुप्ता द्वारा बीते कई सालों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। बुधवार देर रात मां दुर्गा के आंख से पट्टी खोली गई थी। इस दौरान लोग जमकर आतिशबाजी कर रहे थे। इसी से नाराज होकर दुर्गा पंडाल के ठीक सामने रहने वाले असलम, सुल्तान और मुन्ना समेत कई परिवार के लोग घर से बाहर आए। दुर्गा पूजा कमेटी के लोगों के साथ जमकर गाली गलौज करते हुए ईंट-पत्थर चलाने लगे।

इस दौरान दुर्गा पूजा पंडाल में अफरा-तफरी मच गई। 10 से 12 लोग गंभीर घायल हो गए। देर रात मौके पर गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, गोंडा डीएम नेहा शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत, सीओ सदर और सीओ मनकापुर सहित भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। किसी तरीके से दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति काबू में किया गया। नवरात्रि पर्व के अवसर पर माता दुर्गा के पंडाल में पूजा समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह के बाद, पंडाल से लगभग 50 मीटर की दूरी पर हिंदू समुदाय के लोग आतिशबाज़ी का कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे। रात्रि लगभग 11:00 बजे के आसपास, असलम पुत्र लायन, सुल्ताना पुत्र अबात, और मुन्ना पुत्र इदरीश अपने परिवार के साथ बाहर निकल आए। उन्होंने हिंदू समुदाय को गालियां देना शुरू किया और देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द कहकर उन्हें जान से मारने के लिए दौड़ाया।

आरोपियों ने ईंट और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे वहां मौजूद भक्तों में भारी हड़कंप मच गया। कई भक्तों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने सलमान सिद्दीकी, आशिक, सादिक अली और अन्य को बुला लिया। इन सभी ने मिलकर हिंदू समुदाय के लोगों पर हमला किया। ये लोग हुए घायल

इस हमले में लाली पुत्र साइराम, राजेश ईसीलनपुर, गाठी शेकर विकास कस्लेशन पुत्र संतोष, जेनेश कमलापुरी पुत्र नऋषि राम, शिव प्रसाद मोचन पुत्र कमला, रोहन जैसवाल पुत्र केशब सहित कई लोग घायल हुए हैं। जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। सुबह 4 बजे तक चला हंगामा

छपिया थाना अध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया- देर रात मां दुर्गा की पट्टी खोले जाने के बाद लालजी गुप्ता के लोग आतिशबाजी कर रहे थे। इसी दौरान नाराज होकर मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की। यह पूरी घटना सुबह 4 बजे तक चली। मौके पर डीएम और एसपी भी थे। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कई लोग घायल भी हैं। अब स्थिति नियंत्रण में है।

 

NEWS SOURCE Credit : danik bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button