in

केंद्र ने मानी एयरपोर्ट्स पर साइबर अटैक की बात; दिल्ली एयरपोर्ट पर GPS स्पूफिंग, 7 नवंबर को 800 फ्लाइट्स लेट

केंद्रीय मंत्री नायडू ने संसद में कहा—देशभर के कई एयरपोर्ट्स पर GPS स्पूफिंग और GNSS सिग्नल में छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आईं; 7 नवंबर को दिल्ली में AMSS फेल होने से 800 से अधिक फ्लाइट्स प्रभावित हुईं।

केंद्रीय: नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने सोमवार को शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद में स्वीकार किया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर हाल ही में GPS स्पूफिंग की गंभीर घटना हुई थी। इसके अलावा देश के अन्य हवाई अड्डों पर भी GNSS सिग्नल से छेड़छाड़ और साइबर थ्रेट संबंधी घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं।

नायडू ने बताया कि वैश्विक स्तर पर रैनसमवेयर और मैलवेयर हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है, जिसकी वजह से एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) अपने IT नेटवर्क और क्रिटिकल एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की सुरक्षा के लिए उन्नत साइबर सिक्योरिटी उपाय लागू कर रहा है।

वे राज्यसभा सांसद एस. निरंजन रेड्डी के उस सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई GPS स्पूफिंग घटना और DGCA–AAI की तैयारियों के बारे में पूछा गया था।


7 नवंबर को क्या हुआ था?

7 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के ऑटोमैटिक मैसेज स्विच सिस्टम (AMSS) में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन 12 घंटे से अधिक बाधित रहा।

  • 800 से ज्यादा घरेलू व अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स लेट हुईं

  • 20 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं

  • सिस्टम सुबह 9 बजे फेल हुआ और रात करीब 9:30 बजे पूरी तरह बहाल हो पाया

फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Flightradar24 के अनुसार, सभी फ्लाइट्स में औसत 50 मिनट की देरी दर्ज की गई। एयरपोर्ट पर लंबी कतारें लग गईं और हजारों यात्री परेशान हुए।

दिल्ली फ्लाइट्स के लेट होने का असर मुंबई, भोपाल, चंडीगढ़, अमृतसर समेत कई एयरपोर्ट्स पर भी दिखा। इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर ने दिनभर अपडेट जारी किए।


ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) क्या है?

AMSS हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कंप्यूटर नेटवर्क सिस्टम है, जो हर दिन हजारों टेक्स्ट-आधारित मैसेज पायलटों, ग्राउंड स्टाफ और संबंधित एयरपोर्ट्स तक भेजता है।

इसमें शामिल जानकारी:

  • फ्लाइट-प्लान, ऊंचाई, फ्यूल डेटा

  • टेकऑफ और लैंडिंग का समय

  • फ्लाइट स्टेटस और देरी

  • मौसम अपडेट

  • एयरस्पेस वॉर्निंग्स

यह सिस्टम फ्लाइट प्लानिंग और ATC ऑपरेशंस को सिंक में रखता है।


AMSS फेल होने पर क्या होता है?

  • ऑटोमैटिक मैसेज रुक जाते हैं

  • सभी मंजूरी और अपडेट मैन्युअली करने पड़ते हैं

  • ATC का काम कई गुना बढ़ जाता है

  • टेकऑफ और लैंडिंग धीमी पड़ जाती है

  • भीड़ बढ़ती है और सुरक्षा जोखिम बढ़ जाते हैं

दिल्ली में भी सिस्टम फेल होने के बाद अधिकारियों को मैन्युअल संचालन करना पड़ा।


ATC: आसमान की ट्रैफिक पुलिस

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) जमीन से लेकर आसमान के विभिन्न हिस्सों में उड़ानों को सुरक्षित रूप से संचालित करने का निर्देश देता है। इसे हवाई जहाजों की ट्रैफिक पुलिस कहा जाता है।


दुनिया के बड़े एयरपोर्ट सिस्टम फेलियर

  1. जुलाई 2024 – क्राउडस्ट्राइक ग्लोबल आईटी आउटेज
    7,000 फ्लाइट रद्द, 13 लाख यात्री प्रभावित

  2. अगस्त 2023 – यूके ATC फेलियर
    600+ उड़ानें रुकीं, 7 लाख यात्री प्रभावित

  3. अगस्त 2016 – अमेरिका डेल्टा डेटा सेंटर फेल
    2100+ उड़ानें प्रभावित, 90,000 यात्री परेशान

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वंदे मातरम् पर लोकसभा में 10 घंटे तक बहस संभव; पीएम मोदी भी ले सकते हैं हिस्सा, SIR पर चर्चा को लेकर संसद में हंगामा

संभल में सोते-सोते टीचर BLO की मौत; देवरिया में SDM फफककर रोईं, लेखपाल बोला– ऐसी नौकरी पर दुख होता है