in ,

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे, सीएम विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत; आज बस्तर ओलंपिक में लेंगे भाग

दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे अमित शाह, जगदलपुर में बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में करेंगे शिरकत

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार देर रात दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। माना एयरपोर्ट पर उनका मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

माना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, आईजी अमरेश मिश्रा, कलेक्टर गौरव कुमार सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने भी केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया।


देर रात हुई अहम बैठक

सूत्रों के अनुसार, रायपुर पहुंचने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देर रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में आंतरिक सुरक्षा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, विकास कार्यों और केंद्र-राज्य समन्वय जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।


आज बस्तर ओलंपिक में करेंगे शिरकत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को जगदलपुर जाएंगे, जहां वे बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। बस्तर ओलंपिक छत्तीसगढ़ की साय सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक माहौल बनाना और प्रतिभाओं को मंच देना है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बस्तर ओलंपिक की सराहना कर चुके हैं। वहीं, अमित शाह स्वयं भी पिछले वर्ष इस आयोजन में शामिल हो चुके हैं।


स्वागत में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री के स्वागत अवसर पर यह पंक्तियां भी साझा की गईं—
“स्वागतम् ते महायोगिन्, स्वागतम् ते महात्मनः।
यत्र यत्र रघुनाथो, तत्र तत्र शुभं भवेत्॥”

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि माता कौशल्या की पावन भूमि और प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की धरती पर अमित शाह का आगमन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल:

  • सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे:
    रायपुर स्थित रिसोर्ट में आरक्षित कार्यक्रम
  • दोपहर 1:50 बजे:
    माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए प्रस्थान
  • दोपहर 2:35 बजे:
    जगदलपुर एयरपोर्ट आगमन
  • शाम 2:45 से 4:45 बजे:
    बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में सहभागिता
  • शाम 4:55 बजे:
    जगदलपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा छत्तीसगढ़ के लिए राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बस्तर ओलंपिक में उनकी भागीदारी न केवल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देगी, बल्कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, विकास और विश्वास के संदेश को भी मजबूती प्रदान करेगी।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शाह के करीबी पंकज चौधरी बनेंगे यूपी भाजपा अध्यक्ष, 7 बार के सांसद को मिलेगी संगठन की कमान

राहुल और प्रियंका की तुलना नहीं होनी चाहिए, दोनों का बोलने का तरीका अलग: रेणुका चौधरी