in ,

WhatsApp में आने वाला है नया फीचर, विशेषता जानकर आप हो जाएंगे हैरान

WhatsApp New Feature: नए साल की शुरुआत से पहले ही मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने यूजर्स को खास तोहफा दे दिया है। खासतौर पर बड़े ग्रुप्स में होने वाली बेवजह की चिक-चिक और कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए WhatsApp ने एक नया फीचर रोल आउट किया है. जिससे अब ग्रुप चैट में सिर्फ नाम ही नहीं, बल्कि आपके नाम के साथ आपकी पहचान भी दिखेगी।

WhatsApp Member Tag Feature: मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp लगातार नए-नए फीचर्स लाकर अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने में लगा हुआ है. नए साल को लेकर स्टिकर्स हो या फिर जल्द ही आने वाले स्टेटस इमेज एडिटर हो यूजर्स को काफी काम के हैं। इसी बीच WhatsApp ने एक और कमाल के फीचर को लाने की तैयारी शुरू कर दी है. कंपनी ने iOS यूजर्स के लिए एक बहुत ही काम का फीचर रोलआउट कर दिया है जो बड़े WhatsApp ग्रुप्स में होने वाली परेशानी को पूरी तरह समाप्त कर देगा. इस फीचर का नाम है Contact Info Page फीचर।

आइए जानते हैं इस नए फीचर की खास बातें। 

क्या है नया Contact Info Page फीचर?

WhatsApp के नए-नए फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo के अनुसार WhatsApp का यह नया फीचर ग्रुप चैट करने वाले लोगों के लिए बहुत ही खास होने वाला है. अक्सर बड़े ग्रुप्स या ऑफिस के WhatsApp ग्रुप में चैट्स के दौरान यह जानना मुश्किल हो जाता है कि कौन सा व्यक्ति किस जिम्मेदारी पर है. WhatsApp ने अब कस्टमाइजेबल मेंबर टैग फीचर ला दिया है. इस फीचर की सहायता से ग्रुप मेंबर्स अपने नाम के बगल में एक खास टैग या लेबल लगा सकेंगे जो उनकी भूमिका को बताने का काम करेगा।

कैसे काम करेगा यह फीचर?

अगर आप ऑफिस के WhatsApp ग्रुप में हैं तो आप अपने नाम के आगे Team Leader, Moderator, Coordinator या Content Manager जैसे टैग लिख सकते हैं. WhatsApp के इस नए फीचर से सहायता यह होगी कि जब भी आप ग्रुप में मैसेज करेंगे तो सबको मैसेज के साथ ही पता चल जाएगा कि बोलने वाला व्यक्ति कौन है और उसकी जिम्मेदारी क्या है।

इसके साथ ही इस नए फीचर की दूसरी खास बात यह है कि किसी विशेष समस्या के लिए ग्रुप में किस व्यक्ति से बात करनी है तो यह वह टैग देखकर तुरंत तय किया जा सकेगा। यह फीचर खासकर उन संस्थाओं के लिए वरदान है जिनके ग्रुप में सैकड़ों सदस्य होते हैं।

किसे मिलेगा यह अपडेट?

WhatsApp का यह नया अपडेट अभी WhatsApp के iOS वर्जन 25.37.74 के लिए रोल आउट किया जाना शुरू किया गया है। आईफोन यूजर्स ऐप स्टोर पर जाकर अपने WhatsApp को अपडेट कर इस फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं। जल्द ही इसके एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी आने की उम्मीद है।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘बांग्लादेश जाकर वहीं की प्रधानमंत्री बन जाएं…’ गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर तीखा हमला

क्या कांग्रेस को RSS से सीखने की जरूरत? सवाल पर शशि थरूर बोले—अनुशासन तो होना ही चाहिए