in ,

पुतिन ने पीएम मोदी को बताया ‘बुद्धिमान और संतुलित नेता’, कहा- भारत अपनी बेइज्जती कभी नहीं होने देगा

रूसी राष्ट्रपति ने भारत को मित्र बताया, व्यापार असंतुलन कम करने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के संकेत दिए

सोची। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें ‘संतुलित, बुद्धिमान और राष्ट्र हितैषी’ नेता बताया। पुतिन ने कहा कि भारत कभी भी अपनी बेइज्जती नहीं होने देगा और दोनों देशों के बीच हमेशा मजबूत मित्रता रही है।

पुतिन यह बातें गुरुवार को सोची स्थित काला सागर रिसॉर्ट में आयोजित वल्दाई चर्चा मंच में बोलते हुए कही। इस मंच में भारत समेत 140 देशों के सुरक्षा और भू-राजनीतिक विशेषज्ञ शामिल थे।


भारत और रूस के संबंधों पर जोर

पुतिन ने कहा कि रूस और भारत के बीच कभी कोई तनाव या समस्या नहीं रही। उन्होंने सोवियत संघ के दिनों से लेकर आज तक दोनों देशों के संबंधों की मजबूती का हवाला दिया।

“भारत में लोग हमारी मित्रता को याद रखते हैं, महत्व देते हैं और सराहना करते हैं। मैं पीएम मोदी को अपना मित्र मानता हूँ और उनके साथ सहज महसूस करता हूँ।”


व्यापार असंतुलन और कच्चा तेल

रूस के राष्ट्रपति ने भारत के साथ व्यापार असंतुलन को कम करने के लिए अपनी सरकार को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भारत बड़े पैमाने पर रूस से कच्चा तेल खरीदता है, जिसके चलते व्यापार असंतुलन बना हुआ है।

“अमेरिका के टैरिफ और दबाव के बावजूद भारत अपनी संप्रभुता और सम्मान को कभी खतरे में नहीं आने देगा। पीएम मोदी भी ऐसे निर्णय नहीं करेंगे जो भारत की बेइज्जती करें।”

पुतिन ने सुझाव दिया कि रूस भारत से और अधिक कृषि उत्पाद और दवाइयां खरीदकर इस असंतुलन को कम कर सकता है।


आर्थिक सहयोग और नई तकनीक

रूस-भारत के आर्थिक सहयोग की अपार संभावनाओं पर पुतिन ने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस अवसर को पूरी तरह से भुनाने के लिए वित्तपोषण, रसद और भुगतान संबंधी बाधाओं को दूर करना आवश्यक है।

इसके अलावा, पुतिन ने विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के महानिदेशक डॉ. अरविंद गुप्ता द्वारा प्रस्तावित एआई और अत्याधुनिक तकनीक विकसित करने के लिए संयुक्त कोष के विचार का भी स्वागत किया।


पीएम मोदी की नेतृत्व वाली सरकार की तारीफ

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भारत की राष्ट्रवादी सरकार ने न केवल देश की संप्रभुता सुनिश्चित की है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी संतुलित और दूरदर्शी निर्णय लिए हैं।

“भारत और रूस के बीच सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं। हमें इन अवसरों को भुनाने और विशेष मुद्दों को सुलझाने की आवश्यकता है।”

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पूरे देश में बिहार मॉडल अपनाएगा चुनाव आयोग: मृत मतदाताओं के नाम हटाने का विशेष अभ्यास

मीराबाई चानू ने विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 199 किलो वजन उठाकर जीता रजत पदक