Virat Kohli News : पिछले कुछ दिनों से यह खबर वायरल थी कि Royal Challengers Bengaluru (RCB) के स्टार बल्लेबाज कोहली ने टीम मैनेजमेंट के सामने एक खास डिमांड रखी है कि अगर मैचों के बीच 3 दिन से ज्यादा का गैप होगा, तो वे चार्टर्ड फ्लाइट से London जाकर अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे और फिर मैच के लिए लौटेंगे।
Virat Kohli ने दिया जवाब
इन सभी खबरों पर कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए रिएक्ट किया। उन्होंने News रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर कर सिर्फ एक लाफिंग इमोजी लगाया—यानी साफ इशारा कि ये खबरें पूरी तरह गलत हैं। उनके इस छोटे से रिएक्शन ने साफ कर दिया कि रिपोर्ट्स में कोई सच्चाई नहीं है और यह महज अफवाह है। कोहली के इस अंदाज ने न सिर्फ खबरों पर विराम लगाया, बल्कि यह भी दिखाया कि वे इस तरह की बातों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कोहली अपने परिवार के साथ लंदन में समय बिता रहे हैं, जिसके चलते इस तरह की अटकलों को और भी हवा मिल गई थी। हालांकि, IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों की प्राथमिकता हमेशा टीम और प्रदर्शन होती है, और कोहली ने अपने जवाब से यही संकेत दिया है।
Kohli के इस रिएक्शन के बाद Instagram users ने इस account की पड़ताल की, अंततः Instagram ने इस अकाउंट को suspend कर दिया है।.

अब पूरा फोकस IPL पर
अब जब मामला साफ हो चुका है, तो फोकस एक बार फिर क्रिकेट पर लौट आया है। RCB की टीम इस सीजन में अपने खिताब को बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। कोहली, जो टीम के सबसे अनुभवी और भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं, एक बार फिर बल्लेबाजी की अगुवाई करते नजर आएंगे।
IPL इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज
आंकड़ों की बात करें तो कोहली IPL इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने अब तक 267 मैचों में 8661 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं। IPL 2026 में उनकी नजर 9000 रन के ऐतिहासिक आंकड़े को छूने पर होगी, जो उन्हें लीग का पहला खिलाड़ी बना सकता है जो इस मुकाम तक पहुंचे। इसके अलावा, उनका T20 करियर भी बेहद शानदार रहा है। 414 मैचों में 13543 रन बना चुके कोहली अब 14000 रन के आंकड़े के करीब हैं। इस सूची में फिलहाल Chris Gayle, Kieron Pollard, Alex Hales और David Warner जैसे दिग्गज शामिल हैं, और कोहली जल्द ही इस क्लब का हिस्सा बन सकते हैं।
Kohli का पिछला सीजन जबरदस्त रहा
पिछले सीजन में भी कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने 15 पारियों में 657 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 54.75 और स्ट्राइक रेट 144.71 रहा। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक भी जड़े और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। की नजरें उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं, क्योंकि फैंस एक बार फिर उनसे रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी और RCB को खिताब दिलाने की उम्मीद कर रहे हैं। RCB इस बार अपने खिताब को डिफेंड करने उतरेगी और टीम की उम्मीदें एक बार फिर अपने सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज पर टिकी होंगी।


