in ,

उत्तर प्रदेश दिवस-2026 : एनसीसी कैडेट्स के नाटकीय मंचन से नवयुग कन्या महाविद्यालय में गूंजी उत्तर प्रदेश की गौरवशाली विरासत

उत्तर प्रदेश दिवस-2026

उत्तर प्रदेश दिवस-2026 : विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश- इस थीम के साथ नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग द्वारा प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय की अध्यक्षता एवं एनसीसी अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी के कुशल संयोजन एवं संचालन में उत्तर प्रदेश दिवस-2026 एवं मतदाता जागरूकता दिवस का उत्साह पूर्वक आयोजन किया गया I जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सभ्यता और संस्कृति, साहित्य, कला, नृत्य, संगीत, अभिनय, खेल, पहनावा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के योगदान को कैडेट बुशरा हामिद, लक्षिका, खुशी निषाद, जानवी दुबे, प्रीति कुमारी, अलीशा, अंजली बाजपेई, गरिमा, तान्या, प्रिया तिवारी, खुशी सिंह, दीप्ति, आस्था, साक्षी, जिया, प्रिया रावत, सौम्या, शुभी, मुस्कान, प्रियांशी, दिव्यांशी, सिद्धी, निकिता तथा आराधना ने बेगम हजरत महल, रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडे, चंद्रशेखर आजाद, हरिवंश राय बच्चन, महादेवी वर्मा, कबीर दास, तुलसीदास, पंडित बिरजू महाराज, गोविंद बल्लभ पंत, अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर आदि का रूप लेकर प्रभावशाली नाटकीय मंचन के माध्यम से उत्तर प्रदेश की गौरवशाली पहचान, समृद्ध विरासत से परिचित कराया I

उत्तर प्रदेश दिवस-2026

सूत्रधार की भूमिका में मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने कहा कि वर्तमान उत्तर प्रदेश केवल अतीत पर गर्व करने वाला राज्य नहीं, बल्कि विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर अग्रसर है I उत्तर प्रदेश हमारी पहचान, हमारा गौरव और हमारी जिम्मेदारी भी है I प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने सभी को उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उत्तर प्रदेश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए अपनी भूमिका निभाने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया I

इसी के साथ मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें अंडर ऑफिसर सिद्धी यादव, कशिश गौतम तथा अंजलि वाजपेई ने मतदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला, इसी के साथ प्राचार्या द्वारा सभी को इस बात की शपथ दिलाई गई कि लोकतांत्रिक परंपराओं का निर्वाह करेंगे तथा प्रत्येक निर्वाचन में बिना किसी लोभ और भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे क्योंकि मतदान हमारा अधिकार है और कर्तव्य भी और प्रत्येक वोट की कीमत होती है और लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है I

कार्यक्रम में 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन से हवलदार ताशी,महाविद्यालय की प्रवक्ताएं समेत बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स छात्राएं एवं गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे I राष्ट्रगान और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ I

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय मतदाता दिवस

राष्ट्रीय मतदाता दिवस : नवयुग में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मनाया गया मतदाता दिवस

Parliament Budget Session 2026: राष्ट्रपति अभिभाषण से होगी शुरुआत, 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट