in ,

स्वच्छ भारत अभियान  : Not Me But You की भावना के साथ NSS स्वयंसेविकाओं ने किया परिसर का कायाकल्प

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं (स्वयंसेविकाओं) में श्रमदान के प्रति जागरूकता पैदा करना और परिसर को स्वच्छ एवं स्वास्थ्यप्रद बनाना था।

स्वच्छ भारत अभियान

 

स्वच्छ भारत अभियान  : राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत  नवयुग कन्या महाविद्यालय मे महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना  द्वारा ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के आह्वान पर परिसर की साफ-सफाई हेतु तृतीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं (स्वयंसेविकाओं) में श्रमदान के प्रति जागरूकता पैदा करना और परिसर को स्वच्छ एवं स्वास्थ्यप्रद बनाना था।सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्य गीत के साथ हुई , तत्पश्चात अभियान को व्यवस्थित रूप से संपन्न करने के लिए स्वयंसेविकाओं को विभिन्न समूहों में विभाजित किया गया

* परिसर की सफाई: स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार, खेल के मैदान और बगीचे में फैली गंदगी एवं सूखे पत्तों को एकत्र किया।

* कक्षाओं और गलियारों की स्वच्छता: छात्राओं ने कक्षाओं में डेस्क की सफाई की और दीवारों पर लगे जालों को हटाया।

* प्लास्टिक उन्मूलन: अभियान के दौरान ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक’ के खिलाफ जागरूकता फैलाते हुए परिसर से प्लास्टिक की बोतलों और रैपर्स को हटाकर कूड़ेदान में डाला गया।

* जागरूकता संदेश: छात्राओं ने स्वच्छता के महत्व पर नारे लगाए और अन्य विद्यार्थियों को भी अपने आसपास सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।इस अभियान में NSS की स्वयंसेविकाओं ने अत्यंत उत्साह और निष्ठा के साथ भाग लिया। “स्वयं से पहले सेवा” (Not Me But You) के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए, छात्राओं ने कड़े परिश्रम से कुछ ही घंटों में पूरे परिसर का कायाकल्प कर दिया ।भोजन अवकाश के बाद दूसरे सत्र को क्रियान्वित किया गया । दूसरे सत्र में पर्यावरण समिति तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किए गये ।छात्राओं द्वारा क्यारी को रंगा गया साथ में पेड़ों के बोटैनिकल नाम भी लगाए गए । छात्राओं में एक पर्यावरण संरक्षण को लेकर के स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई ।रसायन शास्त्र विभाग की विभागअध्यक्ष डॉक्टर सुनीता सिंह एवं वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर सरोज रानी निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थिति रही । प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है –

प्रथम -सृष्टि शर्मा (बीए प्रथम वर्ष)

द्वितीय – शुभ्रता श्रीवास्तव ( बी.एड. प्रथमवर्ष)

तृतीय -महिमा सिंह(बी एस सी तृतीय वर्ष)

सांत्वना – सिदरा तारिक (बीए प्रथम वर्ष)

यह भी पढ़े : नवयुग कन्या महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा कार्यशाला एवं जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

इसी सत्र में प्राचार्य के द्वारा रोड सेफ्टी पर शपथ भी दिलवाई गई जिसमें रोड सेफ्टी क्लब की नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सीमा पांडे भी उपस्थित रही ।हाइजीन एवं सेनिटेशन सेल की कन्वीनर डॉ सुनीता सिंह एवं उनकी समिति के द्वारा स्वयं सेविकाओं को सेनेटरी नैपकिन का वितरण भी किया गया ।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर श्वेता उपाध्याय ,डॉ मनीषा बड़ौनियाँ, डॉक्टर चंदन मौर्य एवं सुश्री दीक्षा के कुशल नेतृत्व एवं स्वयं सेविकाओं की सक्रिय भागीदारी  ने शिविर को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण समिति की कन्वीनर डॉक्टर सरोज रानी, प्रोफेसर नीतू सिंह,डॉक्टर स्नेहा चौधरी, डॉ आभा दुबे, दीक्षा, डॉ  जया पांडेय की सक्रिय भूमिका रही । अंत में प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने स्वयंसेविकाओं के प्रयासों की सराहना की और स्वच्छता को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर इसे जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया। इस अभियान ने न केवल महाविद्यालय को स्वच्छ बनाया, बल्कि छात्राओं में टीम वर्क और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ किया।शिविर का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ ।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अविमुक्तेश्वरानंद बोले-40 दिन में योगी साबित करें कि आप असली हिंदू हैं: वरना सिर्फ दिखावा है गेरुआ पहनना

Supreme Court का बड़ा आदेश: स्कूलों में मुफ्त सैनेटरी पैड अनिवार्य, नहीं तो रद्द होगी मान्यता