in ,

Hero Motocorp के तत्वावधान में नवयुग कन्या महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा कार्यशाला एवं जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

Hero Motocorp

Hero Motocorp : रोड सेफ्टी क्लब व राष्ट्रीय सेवा योजना तथा “हीरो मोटोकॉर्प” (Hero Motocorp) के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ में सड़क सुरक्षा कार्यशाला एवं यातायात जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया।

यह एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय के कुशल संरक्षण एवं मार्गदर्शन में “सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा” विषय पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय महाविद्यालय की सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी एवं रोड सेफ्टी क्लब की प्रभारी प्रोफेसर सीमा पांडेय के नेतृत्व में किया गया। उनके साथ रोड सेफ्टी क्लब के सदस्य, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता उपाध्याय, सुश्री दीक्षा तथा डॉ. मनीषा बड़ौनियाँ के सक्रिय सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि पंकज शर्मा जी (ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क, हीरो मोटोकॉर्प, लखनऊ) का प्रोफेसर सीमा पांडेय द्वारा पुष्पगमला भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता श्रीवास्तव द्वारा श्री एम. श्याम जी को पुष्पगमला भेंट कर सम्मान प्रकट किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ट शिक्षिका मेजर डॉ. मनमीत कौर सोढ़ी ने अपने प्रेरक संबोधन में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का संकल्प है।” उन्होंने छात्राओं से यातायात नियमों का स्वयं पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, ज़ेब्रा क्रॉसिंग के उपयोग तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने पर विशेष बल दिया और ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताया। शारीरिक शिक्षा विषय की छात्रा कशिश नागर द्वारा यातायात के सुरक्षा नियमों को अपनी सरल सहज भाषा में बताया।

कार्यक्रम के दौरान श्री पंकज शर्मा जी ने अत्यंत सरल एवं आकर्षक शैली में छात्राओं को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्होंने हेलमेट की फुल फॉर्म बताते हुए—

H – Head, E – Eyes, L – Lips, M – Mouth, E – Ears, T – Tongue

के माध्यम से इसके जीवन रक्षक महत्व को प्रभावी रूप से समझाया। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन से छात्राएं अत्यंत लाभान्वित हुईं। इसके पश्चात श्री एम. श्याम जी द्वारा भी यातायात से संबंधित विभिन्न पहलुओं एवं सड़क संकेतों (Road Signs) की विस्तृत जानकारी दी गई।

Hero Motocorp

कार्यक्रम के अगले चरण में दोपहर 12:30 बजे सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान छात्राओं को टी-शर्ट एवं कैप प्रदान की गईं तथा नारों एवं संदेशों के माध्यम से आम जनसमुदाय को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। रैली ने महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सकारात्मक एवं प्रेरणादायी संदेश प्रसारित किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की एन.एस.एस. एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शारीरिक शिक्षा विषय की प्रवक्ता सुश्री ज्योति वर्मा पूर्व छात्रा महिमा चौधरी का विशेष योगदान रहा। रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों के सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली रहा।

समापन अवसर पर यह कहा गया कि यह कार्यक्रम न केवल छात्राओं बल्कि जनसामान्य में भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करने में सफल रहा। संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत सफल, प्रेरणादायी एवं स्मरणीय सिद्ध हुआ तथा जीवन रक्षा के महत्व को प्रभावी रूप से स्थापित किया।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ संसद में पेश: 56.2 करोड़ लोगों के पास रोजगार का दावा, FY27 में GDP ग्रोथ 7.2% तक रहने का अनुमान

सुनेत्रा पवार डिप्टी CM बन सकती हैं, NCP में प्रफुल्ल पटेल को अध्यक्ष बनाने की चर्चा