in , ,

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा सभी विधानसभाओं में मंडल स्तर पर दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।

प्रशिक्षण शिविर के विभिन्न सत्रों में पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और सरकार की उपलब्धियों पर मुख्य वक्ता द्वारा विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशिक्षण शिविर

कार्यशालाओं में पूरब विधानसभा के मंडल दो में राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, सरोजनी नगर विधानसभा के मंडल एक में राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य, उत्तर विधानसभा के मंडल एक में विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, उत्तराखंड पूर्व महामंत्री एवं लखनऊ जोन प्रभारी राजू भंडारी, पश्चिम विधानसभा के मंडल एक प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, मध्य विधानसभा के मंडल तीन में अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया । विधायक ओपी श्रीवास्तव पूर्व विधानसभा में उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण शिविर

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर से प्रशिक्षित कार्यकर्ता अपने-अपने मंडलों में जाकर बूथ स्तर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे, जिससे संगठन की जड़ें और मजबूत होंगी. कार्यपद्धति, सोशल मीडिया और डिजिटल एप पर प्रशिक्षण- भाजपा की कार्यपद्धति पर विस्तार से जानकारी दी गई हैं साथ ही बूथ प्रबंधन में मन की बात, टिफिन बैठक, बूथ स्तरीय कार्यक्रम पर जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षण मेंटी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी भी दी गई। कार्यकर्ताओं को AI का उपयोग करके सोशल मीडिया सामग्री तैयार करने, भाषण लिखने, अनुवाद करने और जानकारी को व्यवस्थित करने के तरीके बताए गए।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

International Women’s Day : मूल्यों की स्थापना में नारियों की भूमिका महत्वपूर्ण : मनोज दीक्षित

Dhurandhar 2 The Revenge,

Dhurandhar 2: The Revenge का ट्रेलर रिलीज, रणवीर सिंह के दमदार अवतार ने मचाया तहलका