in ,

Union budget: केंद्रीय बजट को आम जन तक पहुंचाने के लिए लाइव प्रसारण सहित विशेष अभियान की तैयारी

Union BUDGET: आम बजट को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा विशेष तैयारीयां की गई है। लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी पार्टी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं के साथ कल हलवासिया कोर्ट हजरतगंज में केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण देखेंगे। मंडल स्तर पर भी एलईडी के माध्यम से बजट का लाइव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर आमजन के साथ देखने के लिए स्थान व अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं जहां मंत्री, विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ लाइव प्रसारण देखेंगे।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार केंद्रीय बजट की जन कल्याणकारी और लाभकारी योजनाएं, मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए विधानसभा और मंडल स्तर पर टीम का गठन किया गया है। बजट प्रसारण के बाद 15 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। बजट की विशेषताओं का प्रचार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी किया जाएगा। इसके लिए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से संवाद भी किया जाएगा और उनके वक्तव्य को रील के माध्यम से प्रचारित किया जाएगा। प्रबुद्ध वर्ग और आम जनता के साथ संवाद कार्यक्रम, संगोष्ठी, प्रेस वार्ता, सोशल मीडिया पोस्ट व अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कल आयोजित प्रसारण और आगामी अभियान के संदर्भ में कार्यालय पर आयोजित बैठक में महामंत्री राम अवतार कनौजिया, रमेश तूफानी, कार्यक्रम संयोजक घनश्याम दास अग्रवाल, दीपक शुक्ला, योगेंद्र पटेल, संतोष सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शाह का बंगाल पर बड़ा हमला: बोले– SIR से घुसपैठिए बाहर होंगे, जो बचेंगे उन्हें BJP का CM निकालेगा; 2026 TMC को ‘टाटा-बाय बाय’ का साल

Budget 2026 LIVE: संसद पहुंचे PM मोदी, निर्मला सीतारमण का 9वां बजट थोड़ी देर में; विपक्ष बोला – “कोई उम्मीद नहीं”