in

Budget 2026 : बजट के बाद बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स हुआ धड़ाम

Budget 2026 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को भारत का आम बजट (Aam Budget 2026) की घोषणा कर दी है। इस दौरान सरकार का मुख्य रूप से ग्रामीण महिलाओं, गरीब छात्रों, उद्योगों, चिकित्सा पर खास फोकस रहा। उन्होंने बताया है कि 1 अप्रैल से भारत में नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होने जा रहा है। Budget के तुरंत बाद वित्त मंत्री के एक ऐलान के बाद शेयर बाजार धड़ाम हो गया।  दरअसल वित्त मंत्री ने एफ एंड ओ के तहत STT को बढ़ा दिया है।  पिछली बजट में भी इसको बढ़ाया गया था. इस बार इसे 0.1 फीसदी से बढ़ाकर 0.15 फीसदी कर दिया गया है. इस ऐलान के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही है।

Sensex में 2000 अंकों की गिरावट

सेंसेक्‍स में 2000 अंकों की गिरावट आई है. जबकि निफ्टी 700 अंक टूटकर कारोबार कर रहा है. कैपिबीएसई टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 3 शेयरों में तेजी है, जबकि 27 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं. सनफार्मा, टीसीएस और कोटक महिंद्रा को छोड़कर बाकी सभी शेयर करीब 8 फीसदी तक टूटे हैं. ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी, बैंक सेक्‍टर समेत सभी सेक्‍टर्स में गिरावट है. पीएसयू बैंक जैसे सेक्‍टर्स में भी दबाव है।

बीएसई टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 3 शेयरों में तेजी है, जबकि 27 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं. सनफार्मा, टीसीएस और कोटक महिंद्रा को छोड़कर बाकी सभी शेयर करीब 8 फीसदी तक टूटे हैं. ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी, बैंक सेक्‍टर समेत सभी सेक्‍टर्स में गिरावट है. पीएसयू बैंक जैसे सेक्‍टर्स में भी दबाव है.

क्‍या है एसटीटी?

शेयर बाजार में कोई भी असेट खरीदने और बेचने पर ट्रांजैक्‍शन टैक्‍स लगता है, जिसे STT कहा जाता है. एक बार फिर STT को बढ़ाया गया है, जबकि पछिली बार भी इसमें बढ़ोतरी की गई थी. इस बार F&O में कोई भी प्र‍ि‍मियम खरीदने और बेचने को लेकर एसटीटी बढ़ाया गया है.

विदेशी निवेशकों के लिए खास ऐलान
बजट में शेयर बाजार को लेकर खास ऐलान किया गया है. अब PIO को भारतीय बाजार में निवेश की मंजूरी दी गई है, यानी कि भारतीय मूल के व्‍यक्ति, जो विदेशो में रहते हैं, वो भी अब भारतीय बाजार में निवेश कर सकते हैं. इस बड़े ऐलान के बाद विदेशी निवेशकों का भारत में आना तय माना जा रहा है।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2026: अब दुनिया भारत आएगी इलाज के लिए, इलाज से लेकर सफर तक सस्ता होगा भारत

CSIR-CMAP Workshop: सीएसआईआर–सीमैप लखनऊ में दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन