उत्तर प्रदेश: की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। लगातार बरसात के कारण विजिबिलिटी घट गई, जिससे वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।
इकाना के पास कार डूबी, कमता में भारी जाम
तेज बारिश के चलते इकाना स्टेडियम के पास एक कार पानी में फंसकर आधा डूब गई। वहीं, कमता में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।
-
अयोध्या रोड पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।
-
बारिश के कारण सड़क पर पानी भरने से ट्रैफिक मूवमेंट बेहद धीमा हो गया।
सिविल अस्पताल के सामने घुटने तक पानी
शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या देखने को मिल रही है।
-
सिविल अस्पताल के सामने घुटने तक पानी भर गया है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी हो रही है।
-
कई अन्य लो-लाइनिंग एरिया में भी पानी जमा होने की खबरें हैं।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों तक लखनऊ और आसपास के जिलों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रह सकता है। विभाग ने लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए सलाह
-
बारिश के दौरान वैकल्पिक रूट अपनाएं।
-
जलभराव वाले क्षेत्रों से बचकर निकलें।
-
टू-व्हीलर सवार लोग स्लिपरी रोड पर सावधानी से चलें।
-
वाहन चालकों को लो-विजिबिलिटी में डिपर और हेडलाइट का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है।


