Gaurav Khanna Divorce : TV अभिनेता गौरव खन्ना ( Gaurav Khanna) और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamoa)l एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा की वजह उनका पेशेवर जीवन नहीं, बल्कि निजी रिश्ते को लेकर सामने आई खबरें हैं। रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lockupp2) में अपनी एंट्री के दौरान आकांक्षा ने ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

Gaurav और मैं अलग रह रहे : AKANKSHA
शो के दौरान आकांक्षा ने दावा किया कि वह और गौरव पिछले करीब एक वर्ष से अलग रह रहे हैं और उनके रिश्ते में दूरी आ चुकी है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। इस खुलासे के बाद फैंस हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
Akanksha के दावे से दर्शक हैरान
दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले दोनों को कई मौकों पर एक-दूसरे के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त करते देखा गया था। एक लोकप्रिय रियलिटी शो में गौरव अक्सर अपनी पत्नी का जिक्र करते थे और उनके फैसलों का सम्मान करने की बात भी खुलकर कहते थे। यही वजह है कि हालिया दावों ने दर्शकों को उलझन में डाल दिया है।
सोशल मीडिया में मची खलबली
सोशल मीडिया पर जहां कुछ प्रशंसक इस खबर को लेकर दुखी नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे रियलिटी शो की रणनीति या प्रचार का हिस्सा भी मान रहे हैं। पुराने वीडियो, तस्वीरें और इंटरव्यू दोबारा वायरल हो रहे हैं और लोग दोनों के रिश्ते की वास्तविक स्थिति को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
आधिकारिक प्रतिक्रिया का फेंस को इंतजार
फिलहाल, इस मामले पर दोनों पक्षों की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में फैंस की नजरें अब गौरव और आकांक्षा के अगले बयान पर टिकी हुई हैं, जिससे स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।


