in ,

SIR Process : वृन्दावन योजना के तहत सरोजनीनगर में High-rise Apartments पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित

बैठक में SIR प्रक्रिया, नव मतदाता पंजीकरण और क्षेत्रीय समस्याओं के प्रभावी समाधान पर गहन चर्चा की गई।

SIR PROCESS

SIR Process : आज SKD Academy Auditorium में वृन्दावन योजना के अंतर्गत इब्राहिमपुर द्वितीय एवं खरिका द्वितीय वार्ड के High-rise Apartments पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में SIR प्रक्रिया, नव मतदाता पंजीकरण और क्षेत्रीय समस्याओं के प्रभावी समाधान पर गहन चर्चा की गई।

SIR Process

युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पहलें

  • खेल एवं फिटनेस:
    32 RWAs को Indoor एवं Outdoor Sports Kit प्रदान की गई, जिनमें Carrom, Volleyball, Football, Cricket आदि खेल उपकरण शामिल हैं। इस पहल से क्षेत्र की युवा पीढ़ी Fit, Active और Alert बनी रहेगी।
    प्रमुख RWAs: गोवर्धन एन्क्लेव, कैलाश एन्क्लेव (सेक्टर-8), एल्डिको सौभाग्यम, अज़ीया बोटानिका, हिमालय एन्क्लेव-I, II, फेज-III, अरावली एन्क्लेव, आसरा एन्क्लेव, सपना एन्क्लेव, गोल्ड स्टार-1,2 (सेक्टर-2), कासा ग्रीन्स एक्सोटिका, आरजी एम्पोरिया, एवेरेस्ट एन्क्लेव, सूर्य ग्रीन्स, गैलेक्सी हाइट्स, अर्श सुमंगलम, इंद्रप्रस्थ ग्रैंड (सेक्टर-4A), विहान हाइट्स, सूरत रेसिडेंसी, आस्था रिट्रीट, शिवा ग्रीन्स, रॉयल स्टेट (सेक्टर-2), लवनेस्ट अपार्टमेंट, रतन गैलेक्सी, आदित्य रॉयल क्रेसेंट, आदित्य रॉयल हाइट्स, ज़ोडिएक अपार्टमेंट, हलवासिया अमरपाली ग्रीन्स, कहलोन गार्डन सिटी, शिवा गार्डन, रोहतास आइकॉन, नीलकंठ ड्रीम।

  • Youth Clubs का गठन:
    सरोजनीनगर में अब तक 268 Youth Clubs (Boys + Girls) का गठन किया गया है, जिनमें युवा Carrom, Volleyball, Football, Cricket आदि खेलों के माध्यम से स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त बन रहे हैं।

  • शैक्षिक सशक्तिकरण:
    Board परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 मेधावी विद्यार्थियों को Laptop प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    इसके अतिरिक्त, 10 मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की जाएगी।

    SIR Process

    सम्मानित मेधावी विद्यार्थियों में प्रमुख हैं:

    • हुमा सिद्दकी (98.80%), शिवांश तिवारी (98.40%), अथर्व देव (98.00%), लेखनी यादव (96.16%), वैष्णवी दीक्षित (95.16%), प्रबलीन कौर (95.05%), शिखा (95.02%), शौर्य सिंह (93.20%), अभिषेक कुमार (92.83%), सभ्या मौर्या (91.00%)।

  • लाइब्रेरी स्थापना:
    12 RWAs में लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी, ताकि डिजिटल और पारंपरिक शिक्षा के संसाधन युवाओं और बच्चों के लिए उपलब्ध हों।

बैठक में संवाद और भागीदारी

बैठक में RWAs के सदस्य, भाजपा पदाधिकारी, युवा साथी और सरोजनीनगर के परिवारजन उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्रीय मुद्दों के समाधान पर सार्थक और परिणामोन्मुख संवाद हुआ।

वृन्दावन योजना के माध्यम से शिक्षा, खेल और युवा सशक्तिकरण की ये पहल सरोजनीनगर में एक स्वस्थ, अनुशासित और सक्षम पीढ़ी के निर्माण की दिशा में मजबूत कदम साबित हो रही हैं।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जम्मू में सेना का वाहन 400 फीट गहरी खाई में गिरा: 10 जवान शहीद, 11 को हेलिकॉप्टर से बचाया गया

ऑपरेशन प्रहार में पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन: अमृतसर में क्रॉस फायरिंग, मर्डर केस का वांटेड बदमाश घायल; 72 घंटे में छठा एनकाउंटर