Republic Day 2026 : नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ समारोहपूर्वक आयोजित किया गया I कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय द्वारा ध्वजारोहण तथा एनसीसी कैडेट्स द्वारा सीनियर अंडर ऑफिसर अंजली बाजपेई के नेतृत्व में सलामी और राष्ट्रगान के साथ हुआ I तत्पश्चात कैडेट अंडर ऑफिसर दीप्ति , सिद्धी यादव एवं छात्रा परिषद की उपाध्यक्ष जिज्ञासा तिवारी के संचालन में छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए गए, जिसने पूरे वातावरण को देश-प्रेम से सराबोर कर दिया I
कैडेट आस्था त्रिपाठी तथा सना कुरैशी ने भाषण , मुस्कान मिश्रा ने गीत, वेदिका एवं दर्शना उपाध्याय ने नृत्य, कैडेट बुशरा हामिद, साक्षी त्रिवेदी, सौम्या थापा, गरिमा तिवारी, प्रीति तिवारी, जानवी दुबे, प्रज्ञा शुक्ला, सृष्टि ने समूह गान एवं प्राची तिवारी तथा कैडेट अंजली बाजपेई ने ओजपूर्ण कविताओ के माध्यम से देश के वीरों के प्रति सम्मान व्यक्त किया I कैडेट जिया थापा तथा खुशी सिंह ने युगल नृत्य के द्वारा देशभक्ति के भाव को प्रस्तुत किया I कैडेट प्रियांशी चौरसिया, तान्या मिश्रा, दिव्यांशी, लक्षिका, वर्तिका तथा तान्या साहू ने समूह नृत्य के माध्यम से विकसित भारत तथा अनेकता में एकता की भावपूर्ण प्रस्तुति दी I

सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम संयोजक एन.सी.सी.अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने शिक्षा निदेशक, उच्च शिक्षा, प्रयागराज का संदेश सभी को सुनाया I जिसमें विशेष रूप से छात्र और छात्राओं के समग्र विकास के दृष्टिकोण से उच्च शिक्षण संस्थानो में सशक्त शिक्षक- उत्कृष्ट उच्च -शिक्षा समृद्ध उत्तर प्रदेश और सशक्त भारत के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया गया I
प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में कहा कि विकसित भारत के निर्माण में शैक्षिक संस्थानों की एक महत्वपूर्ण भूमिका है जिसका निर्वहन करना हम सभी का दायित्व है I युवाओं को दृढ़ संकल्पित होकर कौशल विकास और नवाचार के साथ देश की एकता और अखंडता के लिए एकजुट होना होगा I यही वास्तविक अर्थों में आजादी होगी I राष्ट्रगीत एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ I
गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन महाविद्यालय की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं छात्रा परिषद के संयोजन से हुआ I आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता उपाध्याय, डॉ मनीषा बरौनियां, डॉ.चंदन मौर्य, कु दीक्षा, महाविद्यालय की प्रवक्ताएं , तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के गैर शिक्षक कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयं सेविकाएं एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं I


