in , ,

NSS Special Camp : श्री कृष्ण दत्त एकेडमी में NSS Camp के पंचम दिवस पर सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और मानव श्रृंखला का आयोजन

NSS Special Camp : लखनऊ स्थित Sri Krishna Dutt Academy में आज दिनांक 13 मार्च, 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस का आयोजन बरौली, खलीलाबाद में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एन.एस.एस. गीत के साथ किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने क्षेत्र में जाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से क्षेत्रवासियों को सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। स्वयंसेवकों ने “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें : NSS के विशेष शिविर का शुभारंभ

NSS Special Camp

इसके बाद स्वयंसेवकों ने मानव श्रृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया और समाज में सुरक्षा के प्रति संदेश दिया। मानव श्रृंखला के माध्यम से यह बताया गया कि सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें : एन.एस.एस. विशेष शिविर के द्वितीय दिवस पर साइबर जागरूकता रैली

NSS Special Camp

तत्पश्चात स्वयंसेवकों के लिए स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्र सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली नारे प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता तथा सामाजिक जागरूकता की भावना को बढ़ावा देना था।

NSS Special Camp

यह भी पढ़ें : NSS शिविर में नशा मुक्ति का संदेश

भोजनावकाश के पश्चात द्वितीय सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में Sri Krishna Dutt Academy के Commerce Department की प्राध्यापिका Tanu Singh ने विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने, समय का सदुपयोग करने तथा अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास भी सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है।

NSS Special Camp

यह भी पढ़ें : कैंसर जागरूकता कार्यक्रम व हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन

इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने विशेष शिविर के दौरान किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों, जागरूकता अभियानों तथा अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि इस शिविर के माध्यम से उन्हें समाज सेवा, अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने समाज सेवा और जन-जागरूकता के कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इराक में अमेरिकी एयरफोर्स का टैंकर विमान क्रैश: 4 क्रू मेंबर्स की मौत, 2 लापता; ईरान युद्ध में बढ़ा तनाव

कर्ज नहीं चुकाया तो गालियां और धमकी! रिकवरी एजेंट के वायरल मैसेज ने खोली बैंकिंग सिस्टम की पोल