in , ,

ICSE Result : ICSE एवं ISC में SKD Academy का शत-प्रतिशत परिणाम, छात्रों ने रचा नया कीर्तिमान

ICSE Result : SKD Academy के छात्रों ने एक बार फिर ICSE एवं ISC परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को कायम रखा है। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी आई.सी.एस.ई. एवं आई.एस.सी.परीक्षाओं का परिणाम 100% रहा।

ICSE Result SKD Academy Best Result

सुहानी साख्या ने किया JEE Advance के लिए किया क्वालीफाई

आई.एस.सी. परीक्षा में सुहानी साख्या ने 98.25% अंकों के साथ All India 7वां स्थान प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने JEE Advance के लिए क्वालीफाई किया| निष्कर्ष त्रिपाठी ने 98% अंकों के साथ All India 8वां स्थान प्राप्त किया।

ICSE परीक्षा में सूर्यांश अवस्थी ने 99.20% अंकों के साथ All India 4 चौथा स्थान प्राप्त किया। दीपांजलि दीक्षित ने 97.4% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन होनहार छात्रों को जुलाई माह में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, अपने माता-पिता, प्रधानाचार्या, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को दिया। छात्रों ने शिक्षकों द्वारा प्रदान किए गए नोट्स, असाइनमेंट्स, टेस्ट सीरीज़ आदि को अपनी सफलता में अत्यंत सहायक बताया।

SKD Group के निदेशक श्री मनीष सिंह ने उत्कृष्ट परिणाम के लिए छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि ये छात्र भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर देश की सेवा करेंगे। उन्होंने आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधन — अध्यक्ष श्री एस.के.डी. सिंह, निदेशक श्री मनीष सिंह, उप-निदेशिका श्रीमती निशा सिंह, सहायक निदेशिका (शैक्षणिक) श्रीमती कुसुम बत्रा एवं प्रधानाचार्या सुश्री अंजू सिंह — सभी ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लखनऊ में महिला ने कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर कीटनाशक खाकर जान दी। पड़ोसी युवक पर गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा खतरा टला! रनवे पर अचानक आया बंदर, उड़ान भरने से सेकंड पहले पायलट ने लगा दिए इमरजेंसी ब्रेक