B.SC. Result : University of Lucknow द्वारा बी.एससी. सत्र 2025 बैच के प्रथम सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। Sri Krishna Dutt Academy की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।
ASTUTI MISHRA ने किया टॉप
संस्थान की छात्रा आस्तुति मिश्रा ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, KRITI SHUKLA ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा Sakshi Singh ने 70 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। तीनों छात्राओं की इस उपलब्धि से संस्थान में उत्साह और गर्व का वातावरण है।
शिक्षकों ने जताई प्रसन्नता
शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। छात्राओं की इस सफलता पर संस्थान के शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। बी.एससी. विभाग की फैकल्टी Dr. Anshul Pant, Dr. Manjari Shukla तथा Ms. Roshani Yadav ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत और लगन का परिणाम हमेशा सफलता के रूप में सामने आता है। शिक्षकों ने बताया कि छात्राओं ने पूरे सत्र के दौरान नियमित अध्ययन, अनुशासन और समर्पण के साथ तैयारी की, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है।
छात्राओं ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और अभिभावकों को दिया। ASTUTI MISHRA ने कहा कि संस्थान में शिक्षकों द्वारा विषयों को सरल और प्रभावी तरीके से समझाया जाता है, जिससे पढ़ाई में काफी मदद मिलती है। KRITI SHUKLA और SAKSHI SINGH ने भी कहा कि शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा ने उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
छात्राओं ने विशेष रूप से अपने विभागीय शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि यहां पढ़ाई का माहौल अत्यंत सकारात्मक और प्रेरणादायक है। नियमित कक्षाओं, टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के कारण विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।
Sri Krishna Dutt Academy हमेशा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यहां छात्रों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे वे भविष्य में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें।
B Sc. प्रथम सेमेस्टर के इस अच्छे Result ने यह साबित कर दिया है कि यदि छात्रों को सही दिशा और अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन मिले, तो वे किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। छात्राओं की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
अभिभावकों ने भी संस्थान और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि यहां शिक्षा का स्तर अत्यंत उत्कृष्ट है और छात्रों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाता है। सभी ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी संस्थान इसी तरह शानदार परिणाम देता रहेगा।


