in ,

श्रावस्ती में अवैध मजार पर चला बुलडोजर: सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की बड़ी कार्रवाई

योगी सरकार का सीमावर्ती जिलों में अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त एक्शन, भिनगा-सिरसिया मार्ग की नगर पालिका भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

श्रावस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में अवैध मजारों और धार्मिक स्थलों के नाम पर सरकारी जमीनों पर हो रहे कब्जों के खिलाफ जोरदार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सोमवार को श्रावस्ती जिले के भिनगा-सिरसिया मार्ग पर स्थित एक अवैध मजार पर प्रशासनिक बुलडोजर गरजा।

यह मजार नगर पालिका परिषद भिनगा की गाटा संख्या-121, रकबा 0.1420 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से निर्मित था, जिसे इमारती लकड़ी भंडारण के लिए आरक्षित किया गया था। लंबे समय से इस पर अवैध कब्जे की सूचनाएं मिल रही थीं, जिस पर आखिरकार प्रशासन ने सख्ती से कार्रवाई की।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में नगर पालिका, राजस्व विभाग, और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने पहले मौके का सीमांकन कर अवैध कब्जे की पुष्टि की। सभी संबंधित पक्षों को अग्रिम सूचना दी गई और तय समय के बाद मंगलवार को कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में मजार को ध्वस्त कर दिया गया और भूमि को कब्जा मुक्त घोषित किया गया। प्रशासन ने मौके पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम भी किए थे।

सार्वजनिक हित में कार्रवाई

जिलाधिकारी द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि, “यह कार्यवाही विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत की गई है और सरकारी संपत्ति की रक्षा के लिए पूरी तरह आवश्यक थी। भविष्य में किसी को भी सरकारी भूमि पर कब्जा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। प्रशासन की नजरें अब अन्य अवैध कब्जों पर भी हैं।”

योगी सरकार का बुलडोजर अभियान जारी

योगी सरकार लंबे समय से ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ के तहत अवैध निर्माणों और धार्मिक अतिक्रमणों के खिलाफ एक्शन ले रही है। सीमावर्ती जिलों में यह अभियान अब और तेज हो गया है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और शासकीय परिसंपत्तियों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PM मोदी का संसद में बड़ा बयान: ‘ऑपरेशन सिंदूर के वक्त दुनिया में किसी नेता ने हमें नहीं रोका’, पाकिस्तान की DGMO ने लगाई थी गुहार

Lok Sabha में शाह का हमला: कांग्रेस शासन में देश से भागे आतंकियों की लिस्ट पेश, ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष को दिया करारा जवाब