in , ,

बिग बॉस 19 फिनाले आज: तान्या मित्तल समेत 5 फाइनलिस्ट, जानिए 19 सीजन में शो के सबसे बड़े विवाद और यादगार लम्हे

गोरेगांव फिल्म सिटी में होगा ग्रैंड फिनाले, 150 बॉडीगार्ड का दावा करने वाली तान्या सुर्खियों में; पहले से अब तक क्या-क्या हुआ खास

मुंबई। रियलिटी टेलीविजन का सबसे चर्चित शो बिग बॉस अपने 19वें सीजन के ग्रैंड फिनाले के साथ आज अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। यह फिनाले मुंबई स्थित फिल्म सिटी में आयोजित किया जा रहा है। शो की शुरुआत 24 अगस्त को हुई थी और इस सीजन को भी हमेशा की तरह सुपरस्टार सलमान खान ने होस्ट किया।

इस सीजन में कुल 18 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री ली थी, जिनमें से अब सिर्फ पांच फाइनलिस्ट बचे हैं — गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और तान्या मित्तल। इनमें से आज किसी एक के सिर बिग बॉस 19 की ट्रॉफी सजेगी।


फाइनलिस्ट की झलक

इस सीजन की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रहीं तान्या मित्तल, जिन्होंने 150 बॉडीगार्ड रखने और बेहद आलीशान लाइफस्टाइल के दावे कर सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने दावा किया कि उनका वॉर्डरोब 2,500 स्क्वायर फीट का है और उनके घर में स्टाफ की भरमार है।

वहीं, अमाल मलिक, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और प्रणीत मोरे ने भी अपने गेमप्ले और स्ट्रैटेजी से दर्शकों का ध्यान खींचा।


सीजन 19 के सबसे बड़े विवाद

अशनूर कौर का एविक्शन

30 नवंबर को अशनूर कौर को शो से बाहर कर दिया गया था। ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क के दौरान तान्या मित्तल से भिड़ंत के बीच उन्होंने लकड़ी के टुकड़े से तान्या के हाथ पर वार कर दिया था। बिग बॉस ने इसे शारीरिक हिंसा मानते हुए तुरंत उन्हें बाहर कर दिया।

मृदुल तिवारी का मिड-वीक एलिमिनेशन

कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी को लाइव ऑडियंस वोटिंग के बाद बाहर किया गया था। बाहर आने के बाद उन्होंने शो के मेकर्स पर पक्षपात के आरोप लगाए थे।

बसीर अली के आरोप

बसीर अली ने भी शो मेकर्स पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ गलत नैरेटिव बनाया गया।

सलमान खान पर पक्षपात की चर्चा

शो के दौरान सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी तेज रही कि सलमान खान, संगीतकार अमाल मलिक का पक्ष ले रहे हैं। हालांकि सलमान ने खुद मंच से इस पर सफाई दी थी।


बिग बॉस का सफर: 2006 से 2025 तक

बिग बॉस का कांसेप्ट डच शो Big Brother से लिया गया था। भारत में इसका प्रसारण पहली बार 3 नवंबर 2006 को हुआ था। पहले सीजन के विनर राहुल रॉय रहे थे।

शुरुआत में शो को अरशद वारसी ने होस्ट किया था। इसके बाद शिल्पा शेट्टी और अमिताभ बच्चन भी होस्ट रह चुके हैं। 2010 से अब तक सलमान खान इस शो का चेहरा बने हुए हैं।


बिग बॉस के सबसे यादगार झगड़े

  • KRK बनाम रोहित वर्मा (सीजन 3): बोतल फेंकने के विवाद में KRK को घर से बाहर किया गया।
  • डॉली बिंद्रा बनाम मनोज तिवारी (सीजन 4): किचन विवाद सबसे चर्चित फाइट बना।
  • कुशाल टंडन vs एंडी कुमार (सीजन 7): हाथापाई के बाद कुशाल को बाहर किया गया।
  • स्वामी ओम (सीजन 10): आपत्तिजनक व्यवहार के चलते शो से बाहर हुए।
  • सिद्धार्थ शुक्ला vs रश्मि देसाई (सीजन 13): शो का सबसे चर्चित विवाद।

बिग बॉस में पनपी प्रेम कहानियां

  • गौहर खान और कुशाल टंडन (सीजन 7)
  • सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल (सीजन 13)
  • अली गोनी और जैस्मिन भसीन (सीजन 14)
  • तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा (सीजन 15)

बिग बॉस के घर में हुई शादियां

  • सारा खान और अली मर्चेंट (सीजन 4)
  • मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत (सीजन 10)

बिग बॉस 19 का सफर सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं बल्कि भारत के टेलीविजन इतिहास का एक अहम हिस्सा बन चुका है। विवाद, झगड़े, प्यार, दोस्ती और ड्रामा से भरा यह शो हर सीजन के साथ नई कहानियां गढ़ता आया है। आज का फिनाले यह तय करेगा कि बिग बॉस 19 का ताज किसके सिर सजेगा।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोहली-कुलदीप का कपल डांस, राहुल का ‘टोटका’ और नो-लुक सिक्स: विशाखापट्टनम वनडे के वायरल मोमेंट्स

रूस का यूक्रेन पर 700 से ज्यादा हवाई हमले, अमेरिका-यूक्रेन वार्ता बेनतीजा; मैक्रों ने जताई अमेरिकी धोखे की आशंका