in ,

Bigg Boss 19: Nomination Task के दौरान Nehal और Tanya भिड़े

Bigg Boss 19 बड़े ही दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है, इस हफ्ते बहुत ही मजबूत प्रत्याशी नोमिनेट हुए है। देखना यह होगा कि Weekend Ke Vaar में कौन घर से बेघर होता है।

Bigg Boss 19 : Bigg BOSS 19 के बीते एपिसोड में घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ। जहा, हर बार घर वाले नीलम गिरी (Neelam Giri) को बचाने की जद्दोजहद में लगे रहते थे। वहीं इस बार लोगों ने नीलम को निशाने पर लिया जिसके चलते वो नोमिनेट हो गईं। फरहाना (Farhana Bhatt) ने कैप्टन पावर का उपयोग करके अशनूर (Ashnoor Kaur) को सीधे नॉमिनेट कर दिया। इसके बाद एक एक घर वाले ने एक दूसरे को कॉन्टेस्टेस्ट को नोमिनेट किया जिसके बाद फाइनली अशनूर कौर (Ashnoor Kaur), नीलम गिरी (Neelam Giri), तान्या मित्तल (Tanya Mital), कुनिका सदानंद, ( Kunika Sadanand), प्रणित मोरे, (Pranit More), जिशान कादरी (Zeeshan Kadri), अमाल मालिक (Amaal Malik) और नेहल चुडासामा (Nehal Chudasama) नॉमिनेट हो चुके है।

कुनिका का शहबाज से हुआ पंगा 

कुनिका (Kunika Sadanand और शहबाज (Shehbaaz Badesha) के बीच कपड़े बदलने को लेकर Bigg Boss 19 के घर में बड़ा झगड़ा हुआ। कुनिका ने शहबाज से कहा कि जब औरतें हों तो सबके सामने अंडरवियर नहीं बदलना चाहिए, और उन्हें बाथरूम में जाकर कपड़े बदलने चाहिए। शहबाज ने इसका जवाब देते हुए कहा कि इसमें गलत क्या है, सभी यहीं बदलते हैं। कुनिका ने कहा कि उन्होंने किसी और को नहीं देखा, लेकिन अगर वह देखतीं तो उन्हें भी मना करतीं।

शहबाज ने किया पलटवार

शहबाज ने पलटवार करते हुए कहा कि तुम वैक्सिंग कर रही थीं, तो क्या वह गलत नहीं है? मुझे यह ऑफेंसिव लगता है कि आप वैक्सिंग कर रही थीं। कुनिका का यह झगड़ा कई चीजों पर सवाल उठा रहा है, जैसे कि घर में व्यक्तिगत स्वतंत्रता और सामाजिक मानदंड।

तान्या मित्तल से भिड़ी नेहल

Nehal Chudasama जब से सीक्रेट रूम से बाहर Bigg Boss 19 के घर में आई हैं, उन्होंने घर के हर सदस्य को तान्या से दूर रहने की हिदायत दी है।

बीती रात 37वें एपिसोड में भी उन्होंने तान्या को ही नोमिनेट कर दिया, जिसके बाद तान्या औ नेहल के बीच जमकर झगड़ा हुआ। नेहल ने कहा कि मुझे तुम्हारी तरह सक्सेस थाली में परोस कर नहीं दी गई। मैं एक फूल वाले की बेटी हूं, यहां तक मैं अपने दम पर आई हूं, मैंने स्ट्रगल किया है, तब आज खुद के दम पर यहां खड़ी हूं, जो तुम नहीं पा सकी वो सब कुछ पाकर मैं यहां हूं।

तान्या ने भी नहीं छोड़ी कसर 

दूसरी और तान्या का भी गुस्सा फूटा उन्होंने कहा कि तुमने देखा कि मैं यहां तक कैसे पहुंची हूं। मेरे स्ट्रगल के बारे में तुम क्या जानती हूं। मैं तुम्हारे लेवल पर आकर नहीं गिर सकती। इस तरह बड़े प्यार से बिना कोई गलत शब्द बोले तान्या ने नेहल को आईना दिखा दिया।

फरहाना और कुनिका का छलका दर्द

Bigg Boss का घर एक ऐसा घर है जहां पल में कोई अपना बनता है और दूसरे पल वो बेगाना बन जाता है,  फरहाना भट्ट और कुनिका जहां एक दूसरे को फूटी आंख नहीं भाती, वहीं दोनों ने कल अपने पास्ट को लेकर खूब बातें की. फरहाना ने बताया कि उनकी नानी नहीं चाहती थी कि उनकी फैमिली का कोई फिल्मों में नहीं जाएगा. उन्होंने बताया कि उनके पापा का एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर था. उन्होंने अपने पिता को सिर्फ फोटो में ही देखा है. वह अपने ननियाल में पली बढ़ी है. वहीं, कुनिका ने भी बताया कि 20 साल में ही उनकी शादी टूट गई थीं. वह 9 साल तक बेटे की कस्टडी के लिए मुंबई से दिल्ली केस लड़ती रही. बेटे ने बहुत कहा था कि कोई तो गिवअप करों दोनों में से लेकिन मैं नहीं मानी।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवरात्रि समापन पर गूंजे भक्ति गीत और मां भवानी की स्तुति

नवरात्रि के समापन पर देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे, 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन