in ,

नवरात्रि समापन पर गूंजे भक्ति गीत और मां भवानी की स्तुति

लखनऊ के अरविंद शर्मा ‘अजनबी’ की रचना ने बांधा समां

🙏नवरात्रि समापन 🙏

अग्नि जले वेदों की वाणी,
मंत्रों की गूँज समाई,
भक्ति _सुमन अर्घ चढ़े माँ,
मन में छवि तेरी छाई।

कण-कण में शक्ति का संचार,
धरा हुआ पावन आलोक,
मंगलमयी माँ का आशीष,
हर ले जीवन का हर शोक।

कलश सजे , दीपक जगमग,
धूप की महक सुहानी,
आरती गूँजी चारों ओर,
बजे भक्ति की मधुर बानी।

फल-फूल, अन्न चढ़े चरण में,
भाव चढ़े निर्मल-निर्भय,
नवरात्रि का यह पावन पर्व,
कर दे जीवन ज्योतिर्मय।

माँ भवानी ! वर दो हमको,
सत्य-पथ पर चल पायें,
साहस , प्रेम , करुणा लेकर,
जीवन का यज्ञ सजायें।

जय अंबे गौरी , जय जगदंबे,
कर दो कृपा अपार,
तेरी भक्ति से ही माँ जीवन,
हो सुखमय , निर्भय , उद्धार।।

अरविंद शर्मा अजनबी
लखनऊ, उत्तर प्रदेश

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर करनैलगंज विधायक अजय सिंह वृद्धाश्रम पहुँचे, बुजुर्गों को दिए अंगवस्त्र व फल

Bigg Boss 19: Nomination Task के दौरान Nehal और Tanya भिड़े