in ,

रॉकिंग स्टार यश की फिल्म Toxic के ट्रेलर रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन मचेगा बवाल!

TOXIC:  रॉकिंग स्टार Yash की मच अवेटेड पीरियड गैंगस्टर फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) को लेकर इस समय सोशल मीडिया और मीडिया गलियारों में बहुत बड़ी खबरें चल रही हैं।

ट्रेलर की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

मेकर्स (केवीएन प्रोडक्शन्स) ने आधिकारिक घोषणा कर दी है कि फिल्म का ट्रेलर शनिवार, 8 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर को बेंगलुरु में एक ग्रैंड लॉन्च इवेंट के दौरान दुनिया के सामने लाया जाएगा। 8 अगस्त की तारीख इसलिए चुनी गई है क्योंकि ठीक दो साल पहले इसी दिन इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। इस घोषणा के साथ यश का एक बेहद इंटेंस, ब्लैक-एंड-व्हाइट पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें वे बारिश से भीगी सड़क पर हैट और लंबा कोट पहने हाथ में गन लिए खड़े दिख रहे हैं ।

फाइनल रिलीज डेट आयी सामने 

कई बार पोस्टपोन होने के बाद, अब यह फिल्म ओणम के खास मौके पर 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसे आईमैक्स (IMAX), डॉल्बी सिनेमा और 4DX जैसे बेहतरीन फॉर्मेट्स में रिलीज किया जाएगा।

यश ने रिवील किया फिल्म का प्लॉट (कहानी)

एक होलिया इंटरव्यू में सुपरस्टार यश ने फिल्म की कहानी से पर्दा उठाते हुए बताया कि यह फिल्म ताकत की लड़ाई, अंधाधुंध लालच, पिता-पुत्र के जटिल रिश्ते और बदले पर आधारित है।

उन्होंने इसे इंसानी भावनाओं के डार्क साइड को दिखाने वाली एक बेहद “वाइल्ड रोलर कोस्टर राइड” कहा है। कहानी मुख्य रूप से गोवा के बैकड्रॉप पर आधारित है जहां यश ‘राया’ नाम के खतरनाक गैंगस्टर के डबल रोल वाले अवतार में नजर आएंगे।

भारी-भरकम बजट और स्टारकास्ट

लगभग ₹850 से ₹1000 करोड़ के मेगा बजट के साथ यह भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होने वाली है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी (निगेटिव रोल में), तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिकाओं में हैं।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुणे में एक ही परिवार की दर्दनाक मौत! सुसाइड नोट ने खोले आर्थिक संकट के राज, पूरे इलाके में सनसनी

क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था कंगना रनोट का निशाना? ‘पॉकेटमार जैसे कपड़े…’ वाले पोस्ट से मचा बवाल, पति और पहनावे पर भी तंज!