Bigg Boss 20 : सलमान खान के रियलिटी शो Bigg Boss 20 से कंटेस्टेंट Aman Gandhi घर से बेघर हो गया है। सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए लगभग सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड थे, जिसमें अमन गांधी, उदिति सिंह और मैरी कॉम बॉटम 3 में थे। अंततः सबसे कम वोट मिलने के कारण अमन गांधी का 43 दिनों का सफर शो में समाप्त हो गया है।
कम वोटों के कारण हुए बेघर
इस हफ्ते के वोटिंग ट्रेंड्स में अमन गांधी को दर्शकों के सबसे कम वोट मिले। हालांकि शो के मेकर्स की ओर से वीकेंड का वार एपिसोड के पूरी तरह टेलीकास्ट होने तक आधिकारिक घोषणा का इंतजार रहता है, लेकिन विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर उनके बाहर होने की पुष्टि कर दी गई है।
घर में मिले ‘बैंगन’ और ‘बिन पेंदे का लोटा’ जैसे टैग
बिग बॉस के घर में अमन गांधी के गेमप्ले को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। घर के अन्य सदस्यों ने उन्हें ‘बैंगन’ और ‘बिन पेंदे का लोटा’ जैसे उपनाम भी दिए थे, क्योंकि उनका कोई फिक्स स्टैंड नहीं था और वे अपने फायदे के लिए गुट बदलते रहते थे। सलमान खान ने भी पिछले एपिसोड्स में अमन को टोकते हुए कहा था कि उनका अपना कोई अकेले का गेम नजर नहीं आ रहा है।


