in , ,

प्रयागराज में डिलीवरी बॉय ने 4 दिन में की दो शादियां, दोनों पत्नियां पहुंचीं थाने; पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

पहली पत्नी के साथ शहर जाकर रहा, फिर गांव लौटकर दूसरी शादी कर ली; दोनों पत्नियों के एक साथ शिकायत करने पर FIR दर्ज, आरोपी व परिजन पर दहेज व धोखाधड़ी की धाराएं

प्रयागराज: में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक डिलीवरी बॉय ने सिर्फ 4 दिन के भीतर दो शादियां कर लीं। दोनों महिलाओं को एक-दूसरे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और आरोपी युवक ने एक साल तक दोनों को अलग-अलग जगह रखकर धोखा दिया। मामला खुलने पर दोनों पत्नियां एक साथ थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पहली शादी: 30 नवंबर 2024

सरायइनायत थाना क्षेत्र के दलापुर गांव का रहने वाला राहुल उर्फ रामकृष्ण दुबे स्विगी में डिलीवरी बॉय है। गांव की रहने वाली खुशबू से उसकी नजदीकी थी। दोनों ने पहले 19 अक्टूबर 2023 को कोर्ट मैरिज की थी। बाद में परिवार की मौजूदगी में 30 नवंबर 2024 को पड़िला महादेव धाम में हिंदू रीति से शादी हुई।

खुशबू बताती है कि उसके परिवार ने शादी में 2 लाख रुपये, सोने की चेन, सोने की अंगूठी और गृहस्थी का सामान दिया। शादी के अगले दिन राहुल उसे शहर ले गया और अल्लापुर में किराए पर रहने लगा। पिछले महीने खुशबू ने एक बच्ची को जन्म दिया।

4 दिसंबर 2024: दूसरी शादी का खेल

इसी बीच, राहुल ने गांव की ही शिवांगी से नजदीकी बढ़ाई और 4 दिसंबर 2024 को उससे दूसरी शादी कर ली। शिवांगी का आरोप है कि राहुल ने कभी नहीं बताया कि उसकी पहले शादी हो चुकी है और एक बच्ची भी है।

शादी में टीवीएस स्पोर्ट बाइक, 3 लाख रुपये नकद, गृहस्थी का सामान और कुल लगभग 6 लाख रुपये खर्च हुए। शादी के बाद राहुल व उसके परिवार ने 2 लाख रुपये और सोने की चेन की मांग की। मना करने पर शिवांगी को मारकर घर से निकाल दिया गया।

पहली पत्नी से मारपीट और नवजात का गला दबाने की कोशिश

पहली पत्नी खुशबू के मुताबिक, 10 नवंबर को वह अपनी नवजात बेटी के साथ ससुराल गई, जहां राहुल और परिवार ने मारपीट की। बच्ची का गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया गया। उसी दौरान उसे राहुल की दूसरी शादी की जानकारी मिली।

इस पर खुशबू ने जानकारी जुटाई और शिवांगी से मिली। दोनों ने मिलकर थाने में शिकायत करने का निर्णय लिया।

दोनों महिलाएं साथ पहुंचीं थाने

पिछले हफ्ते दोनों पत्नियां एक साथ सरायइनायत थाने पहुंचीं और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस की जांच के बाद रविवार रात FIR दर्ज की गई और सोमवार को राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के घरवाले भी बुक

पुलिस ने आरोपी राहुल के साथ-साथ उसके पिता राजेश दुबे, मां गीता देवी, भाई नितेश और सूरज पर भी केस दर्ज किया है। सभी पर दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी का आरोप है।

एसओ सरायइनायत संजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिवारवालों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लखनऊ में रन फॉर यूनिटी में दौड़े डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक: बोले—पटेल ने रियासतें जोड़ीं, कांग्रेस ने हमेशा रुकावट डाली

NDA विधायक दल के नेता बने नीतीश कुमार: आज देंगे इस्तीफा, कल 1.30 बजे शपथ; PM मोदी समेत कई राज्यों के CM होंगे शामिल