कोलंबिया: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कोलंबिया की EIA यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘द फ्यूचर इज टुडे’ कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा की विचारधारा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इनके मूल में कायरता है।
राहुल ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के 2023 के बयान का हवाला देते हुए कहा कि चीन हमसे ताकतवर है और उनसे कैसे लड़ें। राहुल ने कहा, “यह विचारधारा कमजोर लोगों को मार सकती है और ताकतवर से दूर भागती है। यही भाजपा-RSS का स्वभाव है।”
भारत में लोकतंत्र पर हमला
राहुल ने कहा कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है, जिससे संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की ताकत उसकी विविधता और लोकतंत्र में निहित है, लेकिन मौजूदा हालात में इन मूल्यों पर खतरा मंडरा रहा है।
कांग्रेस नेता ने छात्रों के सवाल-जवाब के दौरान बताया कि केंद्र सरकार चाहती है कि हर संस्थान सिर्फ उनके हिसाब से काम करे, जो भारत की आत्मा के खिलाफ है। उन्होंने लोकतंत्र में असहमति की आवाज को अहम बताया।
राहुल गांधी के कॉन्फ्रेंस में प्रमुख सवाल-जवाब
सवाल: क्या आप दुनिया में चल रहे पोलराइजेशन को लेकर चिंतित हैं?
जवाब: मैं केवल भारत के संदर्भ में बात कर सकता हूं। भारत जैसे बड़े देश को रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। हमें चीन से सीखना होगा कि उत्पादन कैसे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से।
सवाल: भारत की हेल्थ और एजुकेशन पर क्या विचार हैं?
जवाब: एआई हेल्थ और एजुकेशन में बड़ा रोल निभाने वाला है। भारत में प्राइवेट अस्पतालों पर अधिक निर्भरता है। एक देश तभी सफल हो सकता है जब गरीब तबके को सरकारी सुविधाएं उपलब्ध हों।
सवाल: नौकरियों और अर्थव्यवस्था पर क्या टिप्पणी है?
जवाब: नोटबंदी और GST ने भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया। वर्तमान सरकार केवल कुछ लोगों के हाथों में अर्थव्यवस्था केंद्रित करना चाहती है।
सवाल: AI और नई तकनीक पर क्या सोच हैं?
जवाब: नई तकनीक इंसान ही इस्तेमाल करेगा। जैसे कंप्यूटर आए तो कहा गया था कि नौकरियां खत्म हो जाएंगी, वही अब AI के लिए कहा जा रहा है।
सवाल: भारत-चीन अगले 50 साल में दुनिया को लीड करेंगे?
जवाब: भारत किसी को लीड नहीं करना चाहता। हर देश की अपनी अलग स्थिति है।
राहुल गांधी के पिछले विवादित विदेशी दौरे
-
28 सितंबर: बॉस्टन में चुनाव आयोग पर आरोप।
-
मई 2022: ब्रिटेन दौरा, भारत सरकार की तुलना पाकिस्तान से।
-
दिसंबर 2020: इटली, कांग्रेस स्थापना दिवस विवाद।
-
दिसंबर 2019: CAA विरोध के समय दक्षिण कोरिया।
-
अक्टूबर 2019: हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव से 15 दिन पहले कंबोडिया।
इस भाषण से राहुल गांधी ने भारत में लोकतंत्र, नौकरियों और विदेशी नीति पर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उनका यह दौरा लैटिन अमेरिकी देशों में भारत की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और लोकतांत्रिक चुनौतियों पर अंतरराष्ट्रीय चर्चा का हिस्सा बन गया है।


