Bigg Boss 19 Big Fight: बिग बॉस 19′ अपने छठे वीक में पहुंच गया है। इन हफ्तों में घर के अंदर काफी कुछ देखने को मिला। इसी बीच अब एक बार फिर घर का पूरा माहौल गरमा गया है। घर की दो फीमेल कंटेस्टेंट Ashnoor Kaur और Farhana Bhatt के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई है।
Bigg Boss 19 Big fight: युद्ध का मैदान बना घर
सलमान खान होस्टेड विवादित शो ‘बिग बॉस 19’ का घर अब पूरी तरह से युद्ध का मैदान बन चुका है। इस शो को लेकर दर्शकों को बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है। वहीं, दूसरी तरफ घर में टास्क और घर के कामों को लेकर जमकर विवाद हो रहा है। घर के पुरुष ही नहीं अब तो घर की औरतें भी आपस में हाथापाई पर उतर आई हैं। ‘बिग बॉस 19’ अपने छठे वीक में पहुंच गया है। इन हफ्तों में घर के अंदर काफी कुछ देखने को मिला। इसी बीच अब एक बार फिर घर का पूरा माहौल गरमा गया है। घर की दो फीमेल कंटेस्टेंट के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई है।
यह भी पढ़े: Nomination Task में भिड़े ये दो घरवाले
बर्तन को लेकर हुआ घर में जबरदस्त बवाल
‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) का एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। जियो हॉटस्टार क इंस्टाग्राम पर ये प्रोमो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अशनूर कौर और अभिषेक बजाज बैठकर बात कर रहे होते हैं। तभी वहां फरहाना भट्ट आती हैं और अशनूर से कहती है कि कितनी बार बोलूं कि बर्तन खाली करो। इस पर अशनूर जवाब देते हुए कहती हैं- अरे फरहाना मुझे बात नहीं करनी है, जाओ ये सुनते ही फरहाना भड़क जाती है और बोलती हैं कि काम करके दिखा और उस गधे (अभिषेक) को भी बोल काम करने के लिए। इतने में अभिषेक भड़क जाते है और कहते हैं- मैं काम नहीं करूंगा, जो करना है करने लें तू।
फरहाना-अशनूर के बीच हुई हाथपाई (Farhana vs Ashnoor Big Fight)
ऐसे में भला फरहाना चुप कैसे बैठतीं। वो कहती हैं- मैं तेरी नौकर नहीं हूं, मत कर काम। अभिषेक, फरहाना को नौकर कहते हैं तो वो और भी ज्यादा भड़क जाती है और कहती हैं- तेरे जैसे मैं नौकर रखती हूं। इसके बाद बात तब और भी ज्यादा बढ़ जाती है जब फरहाना, अशनूर को चिपकली बोलती। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हो जाती है। दूसरे घरवाले बीच में आकर दोनों को रोकते हैं। इस वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- बर्तन को लेकर हो गया है फरहाना और अशनूर के बीच महौल गरम! ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसके सामने आते ही फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं और फरहाना को फटकार लगा रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स सलमान खान को इस पर एक्शन लेने की भी बात लिख रहे हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि Salman Khan Weekend ke Waar पर किस घर वाले की क्लास लगाते हैं।


