लखनऊ। भाजपा के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह (Dr. Rajeshwar Singh) का कहना है कि सनातन आस्था पर आक्रमण सहन नहीं होगा। हम हर मंच से हिन्दू समाज पर हो रहे हमलों का विरोध करते रहेंगे। कांग्रेस और सपा का मौन उनके राजनीतिक और नैतिक दिवालियापन का प्रमाण है। अब समय आ गया है कि भारत और विश्व मिलकर पाकिस्तान के ढोंग और झूठ को बेनकाब करें।
यह भी पढ़े: Sri Krishna Dutt Academy को मिला Autonomous का दर्जा
पूरी मानवता पर आक्रमण
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह (Dr. Rajeshwar Singh) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में लिखा है कि पांच दिन में तीन दुर्गा पंडालों पर हमले और सात सौ मंडप असुरक्षित घोषित। यह केवल हिन्दू समाज नहीं पूरी मानवता पर आक्रमण है। भारत में कांग्रेस (Congress ) और समाजवादी पार्टी ( SP) जैसे दलों का मौन रहना उनकी राजनीतिक और नैतिक दिवालियापन का प्रमाण है। Pseudo – secular और विपक्षी दलों की खामोशी उनके दोहरे चरित्र और वोट बैंक की गुलामी को उजागर करती है।


